Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवंत मान अरविंद केजरीवाल की सेवा करने में व्यस्त जबकि पंजाब में पुलिस थानों में धमाके हो रहे : शिरोमणी अकाली दल

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री भगवंत मान अपने बाॅस अरविंद केजरीवाल की सेवा में व्यस्त है, जबकि पंजाब में पुलिस स्टेशनों पर विशेष रूप से राज्य के बाॅर्डर क्षेत्र में सिलसिलेवार बम धमाके हो रहे हैं।

आज यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा आप सरकार से सवाल किया कि पंजाब पुलिस में किस तरह की सतर्कता बरती जा रही है,जो वह सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस स्टेशनों पर हो रहे बम धमाकों को रोकने में बुरी तरह नाकाम रही है। उन्होने कहा कि सच्चाई यह है कि पंजाब पुलिस, जिसे कभी देश का नंबर एक पुलिस बल माना जाता था, राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ है, क्योंकि आप सरकार ने उसके हाथ बांध रखे हैं।

अकाली नेता ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के अलावा आप सरकार जबरन वसूली, हत्या और छीनाझपटी में लिप्त गैंगस्टरों पर लगात लगाने में बुरी तरह विफल रही है।

यहां इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए अकाली नेता ने पुलिस थानों पर हमले का विवरण देते हुए कहा कि नवंबर 24 को अजनाला पुलिस थाने में आरडीएक्स लगाया गया, 27 नवंबर को अमृतसर के गुरबख्श नगर में ग्रेनेड धमाका हुआ, 2 दिसंबर को एसबीएस नगर के काठगढ़ में पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड विस्फोट हुआ, 4 दिसंबर को अमृतसर के मजीठा में पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड धमाका हुआ, 13 दिसंबर को बटाला में अलीवाल पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड धमाका हुआ और 17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड धमाका हुआ। उन्होने कहा कि यह सभी घटनाएं राज्य के बाॅर्डर क्षेत्र में हुई हैं जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

सरदार मजीठा ने कहा कि मौजूदा आप सरकार के दौरान पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला और कबडडी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की सनसनीखेज हत्याएं हुई। उन्होने कहा कि तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन और मोहाली में खुफिया कार्यालय पर राॅकेट लांन्चर से हमला भी इसका ज्वलंत उदाहरण है कि राज्य में गैंगस्टर/ आतंकवादी किस तरह निडर होकर काम कर रहे हैं।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होने कहा कि यां तो मुख्यमंत्री स्थिति को सुधारने के लिए निर्णायक कदम उठाएं यां फिर राज्य के प्रशासन को चलाने में विफल रहने के लिए अपना इस्तीफा दें। उन्होने कहा कि पंजाब के लोग 2022 के चुनावों में आप को वोट देने की भारी कीमत चुका रहा है तथा वे  इस अक्षम सरकार से छुटकारा पाने के लिए 2027 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X