Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पारस हेल्थ पंचकूला ने सफलतापूर्वक टीएवीआई प्रक्रिया की, वैश्विक कार्डियोलॉजी सम्मेलन में लाइव प्रसारण

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:45 PM IST

पंचकूला ।  पारस हेल्थ पंचकूला ने मेजर जनरल (डा.) नवीन अग्रवाल, निदेशक कार्डियोलॉजी, के नेतृत्व में 86 वर्षीय मरीज पर ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज को गंभीर लेफ्ट वेंट्रिकुलर डिसफंक्शन और एडवांस्ड कैल्सिफिक एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस था, और बढ़ती उम्र व शारीरिक कमजोरी के कारण पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी संभव नहीं थी। ऐसे में टीएवीआई एक सुरक्षित और शीघ्र रिकवरी वाला विकल्प साबित हुआ। यह जटिल प्रक्रिया पारस कैथ लैब में संपन्न हुई और प्रतिष्ठित हैदराबाद वाल्व सम्मेलन में लाइव प्रसारित की गई। इसे 800 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की पैनल ने देखा। यह उत्तर भारत में पहली बार था जब टीएवीआई प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। टीएवीआई एक आधुनिक तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त एओर्टिक वाल्व को पैर या छाती के माध्यम से कैथेटर द्वारा बदला जाता है, जिससे ओपन-हार्ट सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती। यह प्रक्रिया विशेष रूप से उन मरीजों के लिए फायदेमंद है, जिनके लिए पारंपरिक सर्जरी जोखिमपूर्ण है। मरीज ने शानदार रिकवरी दिखाई और केवल चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

मेजर जनरल (डा.) नवीन अग्रवाल ने कहा कि यह मामला आधुनिक कार्डियोलॉजी में हो रही प्रगति का प्रमाण है। टीएवीआई जैसी तकनीकों से हम उच्च जोखिम वाले मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को वैश्विक दर्शकों के साथ साझा करना हमारी टीम के लिए गर्व का क्षण था।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X