Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

यूनिवर्सिटी व स्कूली विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा राखीगढ़ी महोत्सव

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़। सिंधु सरस्वती सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) के विशिष्ट स्थान के तौर पर अपनी पहचान बना चुके राखीगढ़ी में विभिन्न प्रदेशों के शोधार्थियों, यूनिवर्सिटीज व स्कूलों के संस्कृति व सभ्यता में जिज्ञासा रखने वाले युवाओं को पहला राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव अनोखा अहसास करवाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में हड़प्पा सभ्यता के बारे में न केवल विस्तार से बताया जाएगा, बल्कि रोचक माध्यम से हजारों लोगों को इससे जोडऩे के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।

शोधार्थियों के अध्ययन के लिए राखीगढ़ी में मिलेगी मदद ,20 दिसंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय महोत्सव

बुधवार को चंडीगढ़ में जारी जानकारी में विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित देश के 5 प्रतिष्ठित स्थानों में से एक राखीगढ़ी (हिसार) में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक पहला राज्यस्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण एशिया के साथ-साथ भारतीय उपमहाद्वीप में सिंधु सरस्वती सभ्यता के बड़े स्थान के तौर पर राखीगढ़ी को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की निगरानी में प्रदेश सरकार द्वारा सहेजा जा रहा है। अरविंद शर्मा ने बताया कि राखीगढ़ी महोत्सव में भागीदारी के लिए प्रदेश ही नहीं, अपितु आसपास के राज्यों की यूनिवर्सिटीज को निमंत्रण भेजा गया है, ताकि पुरातत्व क्षेत्र में रुझान रखने वाले युवाओं को हड़प्पा सभ्यता के दौरान के नगरीय जीवन की झलक दिखाई जा सके। यही नहीं गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पुरातत्वविदों को भी निमंत्रण दिया गया है। प्रदेश में शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों को भी इस महोत्सव में भागीदारी करने के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि स्कूली विद्यार्थी वैश्विक विरासत के केंद्र राखीगढ़ी को नजदीक से जान-समझ सकें।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि टीम दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पुरातत्व विभाग द्वारा हेरिटेज टूर, हेरिटेज बैठक, हेरिटेज कार्यशाला का आयोजन करते हुए हड़प्पा सभ्यता के बारे में छोटी से छोटी जानकारी प्रदान की जाएगी। यही नहीं हेरिटेज प्रदर्शनी के माध्यम से राखीगढ़ी साइट की खुदाई के दौरान सिंधु सरस्वती सभ्यता के नगरीय जीवन, रहन-सहन, आभूषण, आकृति, पत्थर, मुद्राएं, मानव कंकाल की आकृति आदि को प्रदर्शनी के माध्यम से सिलसिलेवार तरीके से बताया जाएगा। राज्यस्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव में रोचकता लाने के लिए शिल्प कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी, युवाओं-महिलाओं के लिए खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी करवाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को पहले राखीगढ़ी महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे तथा राखीगढ़ी में नवनिर्मित गेस्ट हाउस, कैफेटेरिया और छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X