Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस की हर पीढ़ी ने संविधान और बाबा साहब आंबेडकर का अनादर किया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के गुनाहों की लिस्ट बहुत लंबी है। जैसे-जैसे कांग्रेस के गुनाहों का खुलासा होता है कांग्रेस की तिलमिलाहट बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. आंबेडकर को लेकर कांग्रेस का पर्दाफाश करके जनता के सामने कांग्रेस की गंदी राजनीति को उजागर किया है।  बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक डॉ. आंबेडकर का अपमान किया और युग पुरूष व दूर द्रष्टा बाबा साहब आंबेड़कर को कांग्रेस ने दलित नेता कहकर एक दायरे में समेटने का षड़यंत्र रचा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश रही है कि बाबा साहब का कद नेहरू-गांधी परिवार के समकक्ष भी खड़ा नहीं हो पाए, इसलिए बाबा साहब को भारत रत्न तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी ही झूठ बोले, लेकिन कांग्रेस गलत काम छिप नहीं पाएंगे। कांग्रेस ने डा. आंबेड़कर को एक बार ही नहीं बल्कि दो बार चुनाव में हार दिलाई।  बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के काले इतिहास को उजागर किया है।

प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन और बांग्लादेश के बैग पर तंज कसते हुए  बड़ौली ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टिकरण का बैग ढोता रहा है। प्रियंका गांधी भी कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस ने अपने हितों के हिसाब से संविधान के प्रावधानों को ’कमजोर’ करने का पाप किया है। कांग्रेस की हर पीढ़ी ने संविधान का अनादर किया है। देश की गरीब जनता और दलित और पिछड़े वर्गों के उत्थान से कांग्रेस को कोई मतलब नहीं है।

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों से गरीब कल्याणकारी योजनाएं बनाकर गरीब लोगों के जीवन को सरल बना रहे हैं। यही कारण है कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।  बड़ौली ने कहा कि पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने गरीबों और वंचितों के जीवन आसान किया है। भाजपा सरकार ने डॉ. भीम राव आंबेडकर से जुड़े पांच प्रतिष्ठित स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी नायब सरकार गरीब हित में लगातार निर्णय लेकर गरीब लोगों को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके और बिना रूके हर रोज प्रदेशवासियों की सेवा कर रहे हैं।  बड़ौली ने कहा कि भाजपा सत्ता में जनता की सेवा करने के लिए आती है, जबकि कांग्रेस सत्ता का उपभोग करती है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X