Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अगर मुख्यमंत्री बार-बार MSP पर खरीद का बयान देते हैं तो फसल खरीद पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय सिंह चौटाला

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं पार्टी सचिव नछत्तर सिंह मल्हान समेत दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की एमएसपी को कानूनी रूप देने की मांग को पूरा करने और हरियाणा-पंजाब की सीमाओं को खुलवाने के लिए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एमएसपी कानून और हरियाणा-पंजाब की सीमाओं को खुलवाने के लिए महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार किसान आंदोलन की आड़ में लोगों को परेशान कर रही है। किसान आंदोलन के चलते बीजेपी सरकार ने 2 मुख्य सडक़ मार्ग बंद कर रखे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वह इस मामले में दखल देकर राज्य सरकार को रास्ते खुलवाने के निर्देश जारी करें। अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि राज्यपाल ने रास्ते बंद के मामले पर गहरी चिंता जाहिर की है। राज्यपाल ने खुद कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकना गलत है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज सरकार किसानों के साथ बहुत गलत कर रही है। तीन कृषि कानून को वापस लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने की बात की थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। अगर सरकार अन्नदाता के साथ ऐसा व्यवहार करेगी तो देश विकसित कैसे होगा। हमने राज्यपाल से सडक़ मार्ग बंद करने के मसले को प्रधानमंत्री से उठाने का भी अनुरोध किया है। खनोरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत काफी खराब है। हरियाणा के विपक्ष और सरकार को मिलकर उनसे आग्रह करना चाहिए कि वह अपना अनशन छोड़ दें। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बहुत कीमती है। लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। साथ ही कांग्रेस को भी किसानों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस किसान हित के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है। आज देश के अन्नदाताओं के लिए खाद, बीज, दवाइयां और पानी का एक बड़ा मसला है। लेकिन कांग्रेस हरियाणा में इस पर बात करने की बजाय बड़े पूंजीपतियों अडानी, अंबानी जैसे मसलों पर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने किसानों के मसले को कभी भी संसद में नहीं उठाया लेकिन अडानी, अंबानी के मसले पर कांग्रेस ने संसद को कई बार ठप्प किया।

हरियाणा में सरकार द्वारा सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने का सवाल पूछने पर अभय सिंह चौटाला ने इसे सरकार का कोरा झूठ बताया। पूरे प्रदेश के लोगों ने देखा कि हाल ही में कैसे धान की सरकारी खरीद में किसानों को नमी के नाम पर 8 से 10 किलो धान की कटौती करके लूटा गया। जो पहले दो से तीन किलो ही होती थी। अगर मुख्यमंत्री बार-बार एमएसपी पर खरीद का बयान देते हैं तो उनको फसल खरीद के मामले पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। ऐसे झूठे बयान देने से कुछ नहीं होता।

किसान मसले पर पार्टी के विधायकों की स्थिति के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा की इनेलो पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और अब भी जरूरत पड़ने पर पीछे नहीं हटेगी। एक देश एक चुनाव पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए अभय सिंह चौटाला ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन चुनाव वोटिंग मशीन की बजाय बैलेट पेपर से हो। नगर निगम के होने वाले चुनाव पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। जरूरत पड़ने पर औरों का भी सहयोग लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X