Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

21 दिसंबर को जाति-धर्म से उपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य और शहर के विकास के लिए वोट करें : भगवंत मान

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:44 PM IST

जालंधर | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को जालंधर में नगर निगम चुनाव के लिए आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

रोड शो में आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ रवजोत और पार्टी के जालंधर के विधायकों और पार्षद उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद थे। मान ने सभी लोगों और कार्यकर्ताओं को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और उनसे चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसलिए यहां भी हमारा मेयर बनाएं ताकि दोगुनी गति से शहर का विकास हो सके - मान

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने जालंधर के विकास के लिए एक व्यापक योजना बताई। उन्होंने जालंधर शहर में प्रदूषण पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों के साथ इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, कूड़े के पहाड़ों को खत्म करना और बेहतर सीवरेज सिस्टम बनाने के पार्टी के वादे दोहराए।

मान ने कहा कि स्थानीय शासन शहरों में जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसलिए बेहतर उम्मीदवार चुने जो आपके काम कर सके और स्थानीय मुद्दों को हल कर सकें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में नगर निगम की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा क्योंकि राज्य में भी हमारी सरकार है। इसलिए आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनाएं ताकि शहर का दोगुनी गति से विकास हो सके।

मुख्यमंत्री ने पिछले ढाई साल में अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों का जिक्र किया और कहा कि हमने बिना कोई रिश्वत और सिफारिश के पूरी तरह योग्यता के आधार पर 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। हमने भ्रष्टाचार कम किया और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार अद्भूत काम कर रही है। पिछले ढ़ाई सालों के दौरान हमने पंजाब में जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले और सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया। वहीं सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। स्कूलों में हर तरह की सुविधाएं दी जा रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर बनाया जा रहा है।

आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को भी बिना कट लगाए दिन में ही खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। हमने गोइंदवाल साहिब थर्मल पावर प्लांट खरीदा वहीं खेतों में नहरी पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इतना काम इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमारी नीयत साफ है। पिछली सरकारों में बैठे लोग भ्रष्ट थे इसलिए काम सफल नहीं हो पाता था।

उन्होंने कहा कि कि हमारी सरकार ने वर्षों से पंजाब में फैले माफिया सिस्टम को खत्म किया है। अकाली भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम रेतों - खदानों, बसों और ढाबों में हिस्सा नहीं लेते, हम पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों के सुख-दुख में हिस्सा लेते हैं।

सीएम मान ने जालंधर के लोगों से 21 दिसंबर को जाति-धर्म से उपर उठकर वोट करने की अपील की और कहा कि इस बार अपने और अपने बच्चों के भविष्य और अपने शहर के विकास के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि झाड़ू सिर्फ वोटिंग मशीन का एक बटन नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की उम्मीद और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। हम आम घरों के नौजवानों को राजनीति में आने का मौका देते हैं। मान ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की गरीब पारिवारिक स्थिति कहा कि उनके पिता बैंड मास्टर थे। आम आदमी पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाया। इनके अलावा भी पार्टी के कई ऐसे विधायक और मंत्री हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें मौका दिया। इस चुनाव में भी हमने आम लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया है, उनका समर्थन करें।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मान ने नफरती और शरारती तत्वों का जिक्र किया और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, लेकिन यहां नफरत के बीज नहीं उग सकते। इसलिए ऐसी कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। हम गुरुपर्व, ईद दिवाली और होली इकट्ठे मनाते हैं। यहां नफरत की राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X