Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्य चुनाव आयोग ने 5 नगर निगमों, 3 नगर परिषदों और 26 नगर समितियों में मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए जारी किए निर्देश

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 5 नगर निगमों, 3 नगर परिषदों और 26 नगर समितियों के वार्डों में मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर (गुरुग्राम) और सोनीपत के नगर निगमों के वार्डों तथा नगर परिषद अंबाला सदर, पटौदी जटौली मण्डी और सिरसा के वार्डों की मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाएगा।

इसके अलावा, अंबाला की बराड़ा, भिवानी जिले की बवानी खेड़ा, लोहारू व सिवानी, जिला फतेहाबाद की जाखल मण्डी, जिला गुरुग्राम की फर्रूखनगर, जिला हिसार की नारनौंद, जिला झज्जर की बेरी, जिला जींद की जुलाना व सफीदों, जिला कैथल की कलायत, सीवन व पुंडरी, जिला करनाल की इंद्री, नीलोखेड़ी, असंध व तरावड़ी, जिला कुरुक्षेत्र की इस्माइलाबाद व लाडवा, जिला महेंद्रगढ़ की अटेली मंडी व कनीना, जिला नूहं की तावडू, जिला पलवल की हथीन, जिला रोहतक की कलानौर, जिला सोनीपत की खरखौदा और जिला यमुनानगर की रादौर नगर समिति के वार्डों की मतदाता सूचियों को भी अपडेट किया जाएगा।

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी, 2025 को किया जाएगा

प्रवक्ता ने बताया कि 9 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2024 तक उपरोक्त नगर निगमों तथा नगर परिषदों/समितियों के वार्डों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार मतदाता सूचियों और सभी अनुपूरकों को वितरित किया जाएगा। दावे और आपत्तियों को आमंत्रित करने के लिए वार्डवार मतदाता सूची का प्रकाशन 17 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। दावे व आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष 23 दिसंबर, 2024 तक प्रस्तुत किए जाएंगे। पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों और आपत्तियों का निपटान 27 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि पुनरीक्षण प्राधिकारी के आदेशों के विरुद्ध उपायुक्त को अपील करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है। उपायुक्त द्वारा अपीलों के निपटान की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2025 है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X