Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

'अर्पण समारोह': जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का जब्त किया गया सामान उनके असली मालिकों को सफलतापूर्वक वापस कर दिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन्स, जालंधर में विशेष कार्यक्रम “अर्पण समारोह” आयोजित किया गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस समारोह के तहत, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले साल के दौरान शहर में दर्ज 583 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 413 वाहन, 85 मोबाइल फोन, कई घरेलू सामान, गहने आदि सफलतापूर्वक लौटाए हैं।

इसके अलावा, लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 100 गुम हुए स्मार्टफोन केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर ( सी ई आई आर ) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करते हुए न्याय, सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने की अपनी कोशिशें जारी रखी हैं।

पिछले साल के दौरान 583 मामलों में जब्त किए गए वाहन, गहने, घरेलू सामान सहित अन्य वस्तुएं उनके असली मालिकों को लौटाई गईं: डीजीपी गौरव यादव।

ओर विवरण देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, वापस कर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अपनी खोई हुई वस्तुओं को दोबारा पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीपी ने बताया कि यह समारोह संबंधित क्षेत्र के 14 थाना प्रभारी (एसएचओ) और महिला पुलिस स्टेशन के एसएचओ के सहयोग से आयोजित किया गया, जिन्होंने जब्त की गई वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाने में मेहनत और ईमानदारी से काम किया।

जब्त की गई वस्तुओं को समय पर लौटाने के महत्व पर जोर देते हुए, सीपी ने कहा कि इससे वस्तुओं का मूल्य और उपयोगिता बनी रहती है। इस दौरान अपनी वस्तुएं प्राप्त करने वालों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एक लाभार्थी बलजीत कौर ने कहा, "मैंने अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को वापस पाने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन मैं जालंधर पुलिस की आभारी हूं, जिनके प्रयासों की बदौलत मुझे मेरा फोन वापस मिल गया।" इसी तरह की भावनाएं मनजीत सिंह, ज्योति, राकेश कुमार और अरविंद कुमार समेत अन्य लाभार्थियों ने भी व्यक्त कीं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X