Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ‘मिशन उदय’ का जलवा

Updated on Wednesday, December 18, 2024 14:57 PM IST

सोनीपत | हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ‘मिशन उदय’ से जुड़े बाल एथलीटों ने 2 रजत और 2 कांस्य समेत 4 पदक जीते हैं। इन एथलीटों को रिलायंस फाउंडेशन और मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड, झज्जर की सयुंक्त पहल ‘मिशन उदय’ के तहत ट्रेनिंग मिली थी। प्रोग्राम से जुड़े कुल 6 एथलीटों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और 4 पदक जीते। एथलेटिक्स हरियाणा, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में 6 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मिशन उदय’ से जुड़े बच्चों ने 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते ,  एथलीट्स को रिलायंस फाउंडेशन और मेट, झज्जर के ‘मिशन उदय’ के तहत ट्रेनिंग मिली थी

झज्जर जिले के दादरीतो गांव में रिलायंस फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में इन एथलीटों को 5 महीने की ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग लेने वाले ज्यादातर पदक विजेता बच्चे झज्जर जिले के हैं, खासतौर से बामनोला, पेलपा, दादरीतो और धानी गांवों के। बामनोला गांव के वंश ने अंडर-12 कैटेगरी की 100 मीटर रेस में रजत पदक जीता, तो वहीं समान कैटेगरी में धानी गांव की बालिका करूणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-10 की 100 मीटर रेस में पेलपा गांव के गर्वित दूसरे पायदान पर रहे और रजत पदक जीता। जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अंडर 12 की 80 मीटर रेस में आदित्य ने कांस्य पदक जीत कर अपने गांव दादरीतो का मान बढ़ाया।  

इस उपलब्धि पर मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड के सीईओ एस वी गोयल ने कहा: "हम अपनी कंपनी की सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। यह उपलब्धि जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें अपने युवा एथलीटों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।"

चैंपियनशिप के विजेताओं में से एक गर्वित के पिता धर्मेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं खेल के क्षेत्र में अद्भुत काम करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन को बधाई देना चाहता हूं। मेरे बेटे गर्वित ने रजत पदक जीता है और दादरीतो गांव में उनकी अकादमी की स्थापना के बिना यह संभव नहीं हो पाता। मैं रिलायंस फाउंडेशन, मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड और जिले सिंह अकादमी की पूरी टीम की दिल से सराहना करता हूं।"

बताते चलें कि मिशन उदय रिलायंस मेट के सीएसआर कार्यक्रमों के तहत एक पहल है, जिसे युवा एथलीटों को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मिशन, एथलीटों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में मदद करता है। एथलेटिक प्रशिक्षण के अलावा, मिशन उदय सुरक्षा और सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग भी प्रदान करता है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X