Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

‘‘जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा दी जाती है उसी प्रकार प्रियंका गांधी जी कर रही है’’: अनिल विज

Updated on Wednesday, December 18, 2024 14:57 PM IST

अंबाला |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने आज प्रियंका गांधी को मॉडल बताते हुए कहा कि ‘‘जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा देते है उसी प्रकार प्रियंका गांधी का ये हाल है। वही, विज ने कहा कि सुरजेवाला अंधभक्त होकर एक परिवार की गुलामी कर रहे है।  विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संसद में फिलीस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची, जिस पर लिखा था फिलिस्तीन आजाद होगा, इस बैग को लेकर लगातार विवाद हो रहा है, के में बारे पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कहा कि ये भी कहा कि ‘‘कोई नई बात नहीं है अक्सर जो मॉडलिंग करते है उनके हाथ में कुछ न कुछ पकड़ा दिया जाता है।

मीडिया कर्मियों द्वारा सुरजेवाला कह रहे है कि पिछले 10 साल में हमने देखा कि एक व्यक्ति की पूजा और अंधभक्ति से किस प्रकार संस्थाएं मरती रही, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘सुरजेवाला और कांग्रेस पिछले 70 साल से एक ही परिवार की गुलाम बनी हुई है। पीएम मोदी ने काम करके दिखाया है और काम की पूजा होनी चाहिए। विज ने कहा कि सुरजेवाला अंधभक्त होकर एक परिवार की गुलामी कर रहे हैं।

‘‘सुरजेवाला अंधभक्त होकर एक परिवार की गुलामी कर रहे है’’- अनिल विज

वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये सरकार का बहुत बेहतरीन निर्णय है, क्योंकि बार-बार आचारसंहिता लगने की वजह से कामों की रफ्तार रुक जाती है। वहीं, इसे लेकर कांग्रेस ने कहा कि सरकार के पास दो तिहाई बहुमत नहीं है इस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि ‘‘अब ये प्रॉपर्टी हाउस की है और पास हाउस ने करना है कोई इंडिविजुअल इसको लेकर कुछ नहीं कह सकता।

सुप्रीम कोर्ट में आज शंभू बॉर्डर को लेकर सुनवाई है, दूसरी तरफ किसान पंजाब में रेल रोक रहे है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विज ने कहा कि ‘‘माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर गौर कर रहा है, देखते है इस पर क्या फैसला होता है।

कांग्रेस में अब बढ़ती कलह को लेकर वीरेंद्र सिंह ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को उठा दिया जिस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस का ये खेल चलता रहता है और ये छोटी-मोटी एंटरटेनमेंट होती रहती है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X