Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्य सचिव ने की गुरुग्राम की समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय बैठक की अध्यक्षता

Updated on Tuesday, December 17, 2024 19:39 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम शहर में निर्माण एवं विखंडन जनित मलबे के प्रसंस्करण हेतु प्रोसेसिंग प्लांट के कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, समय पर कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त श्रमिक तथा ठेकेदार लगाए जाएं।

मुख्य सचिव आज यहां गुरुग्राम शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वच्छ हरियाणा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, डॉ. विवेक जोशी ने अधिकारियों को नए ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी करने को कहा। लगभग 14 लाख मीट्रिक टन वर्षों से जमा अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए निविदाएं अनुमोदन के चरण में हैं।

समस्याओं के समाधान में जागरूक नागरिकों को भागीदार बनाएं: डॉ. विवेक जोशी

संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से, गुरुग्राम में एक स्वतंत्र ठोस निर्माण एवं विखंडन मलबा प्रबंधन प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इस प्रकोष्ठ में एक संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर शामिल होंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी आवश्यक हो, मैनपावर बढ़ाई जाए ताकि गुरुग्राम में परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें।

मुख्य सचिव ने इस बात पर बल दिया कि नरसिंहपुर गांव के पास एनएच-48 पर जलभराव की समस्या को बरसात के मौसम से पहले हल किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी जागरूक नागरिकों को तत्परता से जोड़ें, उनके सुझाव लें और उन्हें धरातल पर लागू करें। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के लोकहितैषी नागरिकों को शिकायत निवारण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम के सेक्टर- 65 में इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी की जाए । बैठक में गुरुग्राम में सड़कों की मरम्मत, भूमि हस्तांतरण, पानी की कमी, सीवर लाइन आदि से संबंधित मुद्दे भी उठाए गए। बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, परिवहन तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X