Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के 3084 गांव व 660 वार्ड हुए नशामुक्त, खेल गतिविधियों में 227458 युवाओं को जोड़ा गया

Updated on Tuesday, December 17, 2024 19:38 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान से जुड़ते हुए काफी संख्या में युवा इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण जिला चरखी दादरी में देखने को मिला जहां पर 9 गांवो की पंचायतों ने इसे जन अभियान बनाते हुए अपने गांव को न केवल नशामुक्त किया बल्कि अपने गांव के बाहर इस बारे में बोर्ड भी लगा दिया कि ‘हमारा गांव नशामुक्त है‘। इन ग्रामीणों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां का कोई भी युवा नशे का शिकार ना हो और गांव में कहीं पर भी नशा ना ही खरीदा जाता हो और ना ही बेचा जाता हो। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर ने इस सराहनीय पहल के लिए चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक  अर्श वर्मा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

चरखी दादरी जिला के गांव जय के सरपंच जितेंद्र कुमार ने हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई नशामुक्ति की पहल की सराहना की और कहा कि यह एक अभूतपूर्व पहल है जिससे युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  जो लोग नशे की लत का शिकार हो गए हैं उनकी नशा छुड़वाने में मदद की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा गांव में आयोजित की जाने वाली खेल गतिविधियों से भी युवाओं को बड़े पैमाने पर लाभ हो रहा है और युवा बढ़-चढ़कर इनमें भाग लेते हैं। इस दौरान उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया जाता है।

गांव लाम्बा निवासी राम भगत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशे से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। नशा हमारे समाज के लिए एक बड़ी समस्या है जिसे एक दूसरे के सहयोग से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने हरियाणा पुलिस द्वारा इस दिशा में किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार, गांव मिर्च निवासी संजीत ने कहा कि उनके गांव में पुलिस प्रशासन के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों तथा ग्राम प्रहरियों द्वारा समय-समय पर बैठकें की जाती है और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाता है।

पुलिस महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 30 नवंबर 2024 तक 3084 गांव तथा 660 वार्डाे को नशामुक्त घोषित किया गया है। इस प्रकार हरियाणा के 41.66 प्रतिशत गांव तथा 39.74 प्रतिशत वार्ड नशामुक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव तथा वार्ड में ग्राम प्रहरी व वार्ड प्रहरी तैनात किए गए है जो गांवों अथवा वार्डों में नशे संबंधी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसके साथ ही, वे लोगों का नशा छुड़वाने में भी सहयोग करते हैं।

कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा बच्चों तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। ये खेल गतिविधियां हरियाणा पुलिस द्वारा करवाई जाती हैं। हरियाणा में 1522 एसपीओ को तैनात किया गया हैं जिनकी देखरेख में खेल गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया जाता है तथा उनके दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाता है। इन खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की फिजिकल फिटनेस संबंधी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी हो जाती है। इस दौरान उन्हें हरियाणा पुलिस में निकलने वाली भर्तियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि वे इनके लिए आवेदन कर सकें। इन खेल गतिविधियों से अब तक हरियाणा प्रदेश के 227458 युवाओं को जोड़ा गया है। समय-समय पर इन युवाओं के लिए जिला स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X