Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर आयोजित हों व्यापार मेले: मुख्य सचिव

Updated on Tuesday, December 17, 2024 19:37 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण को विदेश मंत्रालय के सहयोग से, अन्य देशों के साथ मिलकर राज्य स्तर पर व्यापार मेले आयोजित करने के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं। इन व्यापार मेलों में हरियाणा के स्थानीय उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों के साथ-साथ भागीदार देशों के व्यंजन, संस्कृति और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

डॉ. जोशी, जो हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं, आज यहां हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण की 35वीं शासी निकाय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य सचिव ने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला-स्तरीय व्यापार मेले आयोजित करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाए ताकि स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए उपयुक्त मंच मिल सके।

डॉ. जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए भी इन आयोजनों का उपयोग करने बल दिया, ताकि आमजन को उनके लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को इन व्यापार मेलों में उत्पन्न राजस्व, सृजित रोजगार के अवसरों और इनमें आने वाले लोगों की संख्या पर भी एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए, डॉ. जोशी ने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न ’भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024’ में हरियाणा के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई दी। इस मेले में हरियाणा के मंडप ने ’कांस्य पदक’ अर्जित किया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X