Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिल्ली में मनोहर आवास पर बनी निकाय चुनावों की रणनीति

Updated on Tuesday, December 17, 2024 18:40 PM IST

चंडीगढ़। नए साल में शहरी सरकार के गठन की कवायद शुरू होगी। लिहाजा, भाजपा ने शहरी सरकार को लेकर रणनीति शुरू कर दी है। नगर निगम, नगर परिषद और पालिकों के चेयरमैन व पार्षद भाजपा समर्थित निर्वाचित हों, इसको लेकर सोमवार देर रात्रि नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के आवास पर रणनीति तैयार हुई। मुख्यमंत्री नायब सैनी और सांसदों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ने निकाय चुनावों पर चर्चा की।  

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के आवास पर हुई सांसदों की बैठक में स्थानीय निकाय के चुनाव, हरियाणा में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान और 18 दिसंबर बुधवार से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री नायब सैनी के धन्यवादी दौरों पर चर्चा हुई।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद धर्मवीर सिंह, राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी, रामचंद्र जांगड़ा, सांसद सुभाष बराला, कार्तिकेय शर्मा और नवनिर्वाचित सांसद रेखा शर्मा भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्री ने की मंत्रणा , आज से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री के धन्यवादी दौरों पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए वे विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार लोगों के बीच में जाकर धन्यवाद करेंगे। शीघ्र ही इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है। नायब सैनी ने बताया कि पराली के प्रबंधन पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी हरियाणा की तारीफ की है। हम हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से भी किसानों को लाभ पहुंचा है। भावांतर भरपाई योजना भी हरियाणा की एक अनूठी योजना है। जिन फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जाता, उसके अंतराल को भावांतर भरपाई के तहत किसानों को भुगतान किया जाता है। शाहबाद में सूरजमुखी आयल मिल व रेवाड़ी में सरसों तेल मिल लगाई जा रही है।

निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी : नायब सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में घोषणा करेगा, हम चुनाव के लिए तैयार है। वर्ष 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार से डेढ़ गुणा ज्यादा विकास के कार्य किए हैं और इसी का परिणाम है कि हरियाणा में लोगों ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है।

निकायों की वार्डबंदी पूरी, मतदाता सूची की तैयारियां जोरों

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सरकार ने रोहतक और हिसार नगर निगम तथा कुरुक्षेत्र की थानेसर नगर परिषद में वार्डबंदी का काम पूरा लिया है। अलावा करनाल नगर निगम की वार्डबंदी का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है। प्रदेश में 34 स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं, जिनके लिए मतदाता सूचियों को तैयार किया जा रहा है। निकाय चुनावों को दो चरण में कराया जाएगा। पहले चरण में तीन नगर निगमों गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर, तीन नगर परिषदों सिरसा नगर परिषद, पटौदी जटौली मंडी और अंबाला सदर तथा 21 नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। इनमें बराड़ा, बवानीखेड़ा, लोहारू, सिवानी, फर्रुखनगर, जाखल मंडी, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा और रादौर शामिल हैं। इसके अलावा पहले चरण में ही सोनीपत व अंबाला नगर निगमों में मेयर के उपचुनाव भी होंगे। दूसरे चरण में करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और यमुनानगर नगर निगम तथा थानेसर नगर परिषद और कालांवाली नगर पालिका के चुनाव कराए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X