Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खाद्य सुरक्षा में लापरवाही पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने उठाए सवाल

Updated on Tuesday, December 17, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ |  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने दुध-दही, खान-पान में मिलावट को लेकर हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में खाद्य सामग्री में मिलावट एक गंभीर मुद्दा है। मिलावटखोरी में हरियाणा देश के टॉप-4 राज्यों में है। पिछले चार वर्ष के आंकड़ों बताते हैं कि हरियाणा में हर तीसरा खाद्य सैंपल फेल पाया गया है। यह चिंताजनक स्थिति प्रदेश की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल उठाती है। पिछले चार वर्षों में लिए गए कुल 12,859 नमूनों में से 3,638 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर सके, जो प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का स्पष्ट प्रमाण है। लेकिन हरियाणा सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट के कारण जनता के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। लंबे समय तक मिलावटी चीजों का सेवन करने से पेट में संक्रमण, अल्सर और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बीजेपी सरकार को जनता के स्वास्थ्य से समझौता नहीं करना चाहिए। यह बेहद आवश्यक है कि हरियाणा की बीजेपी सरकार मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और खाद्य सुरक्षा विभाग को मजबूत करे।

मिलावटखोरी में हरियाणा देश के चौथे स्थान पर, हर तीसरा सैंपल फेल , पिछले चार साल में 12,859 में से 3,638 सैंपल फेल, हर तीसरा सैंपल फेल : डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मिलावट की मुख्य वजह प्रदेश में एफएसओ की कमी है। प्रदेश में कुल 17 ऑफिसर हैं। ढाई साल से ज्यादा समय में बीजेपी सरकार 41 एफएसओ की भर्ती नहीं कर पाई। ज्यादातर सैंपल केवल त्योहारी सीजन के दौरान अक्टूबर-नवंबर में लिए जाते हैं। दूसरी मुख्य वजह प्रदेश की भौगोलिक स्थिति है, हरियाणा की सीमाएं उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से सटी होने के कारण, मिलावटी सामग्री आसानी से प्रदेश में प्रवेश कर जाती हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार से रिक्त पदों को तत्काल प्रभाव से भरने, सीमावर्ती इलाकों में नियमित निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित करने और मिलावटखोरों के खिलाफ कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X