Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संविधान में शामिल हो गांव की परिभाषा:सुनील जागलान

Updated on Tuesday, December 17, 2024 18:12 PM IST

चंडीगढ़। भारत के संविधान में गांव शब्द को परिभाषित कर शामिल करने के लिए ग्राम एसोसिएशन ऑफ भारत द्वारा एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार, देश भर की ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से रिज़ल्यूशन पास करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजने के लिए तैयार किया जा रहा है।

ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा सुनील जागलान ने बताया कि यह बहुत दुख:द बात है कि आजादी के 77 वर्षों बाद भी ग्राम स्वराज की भावना को सर्वोपरि रखने वाले देश भारत के संविधान में गांव को परिभाषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को विशेष रूप से 29 अधिकार संविधान में दिए गए हैं, लेकिन आज तक देश की पंचायतें इन अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं।

गांव के परिभाषित न होने की हुई भूल का सुधार जरूरी , ग्रम एसोसिएशन ऑफ भारत समर्थन में पारित करवाएगी प्रस्ताव

ग्राम एसोसिएशन ऑफ भारत द्वारा यह प्रस्ताव तैयार किया गया है ताकि गांव शब्द को संविधान में परिभाषित किया जा सके और देश की सत्तर प्रतिशत आबादी को सम्मान मिल सके। महात्मा गांधी जी ने भी जब ग्राम स्वराज की बात की थी तो उसमें गांव की बात की थी,लेकिन यह गलती आजादी के शुरुआती तौर पर ही हो गई कि देश की आजादी के बाद इस शब्द पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

ग्राम एसोसिएशन ऑफ भारत देश भर की पंचायत की जो एसोसिएशन,सरपंच, प्रधान और मुखियाओं की जो एसोसिएशन बनी है उन सबसे भी आग्रह करके प्रधानमंत्री को यह प्रस्तावित करेंगे कि जल्द गांव शब्द को परिभाषित करके संविधान में शामिल किया जाए। जागलान ने कहा कि समूचे देश के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर पूरा विश्वास है कि वह देश की सत्तर प्रतिशत आबादी की यह बात समझ पाएंगे और गांव को संविधान में शामिल करके असल भारत की आजादी जो हमें मिली है उसको चरितार्थ करेंगे।

जागलान ने कहा कि देश की संसद में संविधान पर अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ कई दिनों तक चर्चा हुई लेकिन गांव के बारे में चर्चा इसमें शामिल नहीं हुई। सदन में माननीयों ने गांव की परिभाषा इसमें शामिल नहीं होने पर अपनी बात नहीं की। गौरतलब है कि सुनील जागलान हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव के सरपंच रहे हैं तथा उन्होंने देश को पहली महिला हितैषी,बाल हितैषी व डिजिटिल पंचायत दी है। उनको दो बार राष्ट्रीय पुरूस्कार भी मिले हैं तथा उनके पंचायती राज पर किए गए कार्य पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म को भी दो राष्ट्रीय फिल्म फ़ेयर पुरस्कार मिले हैं। उनके पंचायत कार्यों पर ए विलेज नेम्ड बीबीपुर का पाठ आठवीं कक्षा में पढ़ाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ बार उनकी तारीफ़ कर चुके है। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की थी। सुनील जागलान एक दशक से देश भर में पंचायती राज सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X