Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत अब तक 35 लाख से अधिक लोग भाजपा से जुड़े : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Monday, December 16, 2024 19:32 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हरियाणा में भाजपा के 35 लाख से अधिक सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम 50 लाख का टारगेट भी जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ आज प्रत्येक हरियाणवी भाजपा से जुड़ना चाहता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्य अभियान को सफल बनाने की अहम भूमिका निभा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत में मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए और किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी घेरा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयासों से अभी तक 35 लाख से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए भाजपा परिवार में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता जमीनी स्तर पर कार्यरत भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। भाजपा के कार्यकर्ता परिश्रम और ईमानदारी से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, उद्यमी और विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

भाजपा 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट पूरा करेगी , हरियाणा में जल्द होंगे भाजपा संगठन के चुनाव : बड़ौली

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जल्द भाजपा संगठन के चुनाव होंगे और 6 जनवरी तक बूथ कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।  महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचारी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

किसानों से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों का सम्मान करने वाली पार्टी है। हरियाणा में नायब सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी हरियाणा की तर्ज पर किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदनी चाहिए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने किसानों की भलाई के लिए जो करके दिखाया है वह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी करके दिखाना चाहिए।

श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नॉन-स्टॉप आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की डबल इंजन सरकार विकास का नया इतिहास रचने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें नायब सरकार एक-एक करके पूरा कर रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X