Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मोहाली में गैंगस्टर गौंडर की तलाश में छापामारी, दो संदिग्ध दबोचे

Updated on Monday, November 13, 2017 11:55 AM IST

मोहाली,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों की तलाश में पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने मोहाली में छापेमारी की। इस दौरान फेस 10 स्थित हाउसफेड कांप्लेक्स के एक फ्लैट में छिपे दो संदिग्धों को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। हथियारों के साथ लैस पुलिस वालों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल पंजाब की टीम ने पीसीए क्रिकेट स्टेडियम के सामने स्थित हाउसफेड कांप्लेक्स में सिविल वर्दी में स्पेशल सेल पंजाब की टीम पहुंची। करीब बीस गाडिय़ों में पहुंचे 60 मुलाजिमों ने सोसायटी को पूरी तरह से घेर लिया। एकाएक भारी संख्या में पहुंचे पुलिस मुलाजिमों को देख सोसायटी के लोगों में दहशत फैल गई।  टीम को लीड कर रहे अफसर ने दो टीमें बना सोसायटी के मेन गेट व पिछले गेट पर तैनात कर दिया। इस दौरान पिछले गेट से निकल रहे एक को संदिग्ध को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सोसायटी की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल के मकान नंबर 1838 में छिपे संदिग्ध को दबोचने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस कर्मियों ने कई बार आरोपी को फ्लैट से बाहर आने के लिए चेतावनी दी, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। अंत में टीम में तैनात स्पेशल कमांडो पाइपों के सहारे घर में दाखि़ल हुए और 15 मिनट बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया। लगभग पांच घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस घर को ताला लगा दोनों संदिग्धों को लेकर रवाना हो गई।  


शनिवार रात फ्लैट में आए थे दोनों संदिग्ध
उधर, जब टीम के साथ आए पुलिस अधिकारियों से  मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात कर से साफ इंकार कर दिया। हालांकि इलाके के लोगों का कहना है कि इस फ्लैट में दो युवक शनिवार रात को ही आए थे। इससे पहले इनको  इस फ्लैट में कभी आते जाते नहीं देखा था।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X