Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के कृषि मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हरियाणा का अनुसरण कर किसानों के मुद्दे सुलझाने की सलाह दी

Updated on Monday, December 16, 2024 19:32 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान को हरियाणा के मुख्यमंत्री का अनुसरण करते हुए किसानों के मुद्दों को तुरंत सुलझाना चाहिए।यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि चूंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री सभी  फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रदान कर रहे हैं, पंजाब सरकार को भी पंजाब के किसानों के हित में हरियाणा सरकार की नीति का पालन करना चाहिए।

कृषि मंत्री ने डल्लेवाल के स्वास्थ्य मुद्दे पर पंजाब सरकार को हस्तक्षेप करने को कहा

कृषि मंत्री ने आंदोलनकारी किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को डल्लेवाल के स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि वह अपना अनशन समाप्त कर सकें।

श्याम सिंह राणा ने 18 दिसंबर को किसानों द्वारा दिल्ली मार्च फिर से शुरू करने के आह्वान पर, कहा कि पंजाब और हरियाणा राज्य केंद्रीय पूल के लिए सबसे बड़े खाद्यान्न उत्पादक राज्य हैं और दोनों राज्यों के किसान एमएसपी का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंजाब के सभी किसान अपनी फसल को हरियाणा की तरह एमएसपी पर बेच सकें।

कृषि मंत्री ने कहा कि अब पंजाब के मुख्यमंत्री को अपनी भूमिका निभानी चाहिए और किसानों से बात करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि किसान अपने घर लौट सकें। कृषि मंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय पहले ही इस मुद्दे को सुलझाने के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित कर चुका है, लेकिन किसान नेताओं ने इस कमेटी के साथ बैठक में भाग नहीं लिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X