Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पूर्व मंत्री स्व.रतन लाल कटारिया के 73वें जन्मदिन पर कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सैनी पहुंचे मनसा देवी

Updated on Monday, December 16, 2024 19:32 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला के पूर्व सांसद स्वर्गीय  रतनलाल कटारिया के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर  माता मनसा देवी गौशाला में आयोजित रक्तदान, नेत्र जांच व हेल्थ चेकअप मेगा शिविर में शिरकत की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी गौधाम परिसर में पक्षी निवास का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मोरनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरोग्य बाईक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कलाम एक्सप्रेस एम्बुलेंस का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने मोरनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरोग्य बाईक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर बोलते  हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी की जिंदगी को बचाने में रक्त एक अहम कड़ी होता है। हर किसी को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  रतनलाल कटारिया एक  खुशदिल इंसान थे। उनके साथ लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव रहा। वे अपनी भाषा शैली के कारण लोगों के दिलों में आज भी राज करते हैं। वे एक बेबाक वक्ता थे। आज का यह शिविर उनकी यादों का शिविर है। सांसद के रूप में  रतनलाल कटारिया ने अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में लोगों के दिलों में अपनी विशेष छाप छोड़ी। आज उनकी धर्मपत्नी मती बंतो कटारिया के प्रयासों से उनकी याद में रक्तदान, नेत्र जांच व हेल्थ चेकअप मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा को जिस लग्न और सेवा भाव से  कटारिया करते थे उसी सेवा भाव को आज मती बंतो कटारिया आगे बढ़ा रही हैं।

रेडक्रॉस सोसाईटी व नागरिक अस्पताल, पंचकूला के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 200 से अधिक युनिट रक्त एकत्रित किया गया।  धनवंतरी आयुर्वेदिक काॅलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-46 चंडीगढ़ के सहयोग से यह हेल्थ कैंप लगाया गया । मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वालों युवाओं की हौसला अफजाई  की और उनसे बातचीत भी की। कई युवाओं ने  20 से अधिक बार स्वेच्छा से रक्तदान किया है। ऐसे युवा दूसरों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित भी करते हैं।

भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार से डेढ गुणा ज्यादा कार्य किए

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार से डेढ गुणा ज्यादा विकास के कार्य किए हैं और इसी का परिणाम है कि हरियाणा में लोगों ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए वे विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार लोगों के बीच में जाकर धन्यवाद करेंगे। शीघ्र ही इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी सदैव किसान हित में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के लिए 70 से 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय पहले ही फैसला दे चुका है। राजनीति के कारण यह मुद्दा हल नहीं हो पा रहा।

उन्होंने कहा कि पराली के प्रबंधन पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी हरियाणा की तारीफ की है। हम हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से भी किसानों को लाभ पहुंचा है। भावांतर भरपाई योजना भी हरियाणा की एक अनूठी योजना है, जिन फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जाता, उसके अंतराल को भावांतर भरपाई के तहत किसानों को भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि शाहबाद में सूरजमुखी आयल मिल व रेवाड़ी में सरसों तेल मिल लगाई जा रही है।

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा करेगा, हम चुनाव के लिए तैयार है।

इस अवसर पर कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X