Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

करनाल की नई अनाज मंडी में शिफ़्ट होगी गुड़ मंडी

Updated on Monday, December 16, 2024 19:31 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी ( एनजीएम) में शिफ़्ट करने की मंजूरी दे दी है। गुड़ के अलावा इस नई अनाज मंडी में चारा , दालें और मसाले की मार्किट भी शिफ़्ट करने की मंजूरी दी गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से जहां शहरवासियों को पुरानी अनाज मंडी में जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं गुड़ समेत अन्य चीजों के व्यापारियों को भी लाभ होगा। करनाल की पुरानी  अनाज मंडी में मुख्य कृषि उत्पादों गेहूं , मक्का, गुड़ आदि की खरीद एवं बिक्री की जाती थी। वर्ष 1999 में करनाल में नई अनाज मंडी विकसित की गई जहां पर अनाज से संबंधित मंडी को शिफ़्ट कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2014 में फल एवं सब्जी मंडी को भी इसी नई अनाज मंडी में शिफ़्ट कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि नई अनाज मंडी के लेआउट प्लान में चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी का भी प्रावधान तो किया गया था परन्तु इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी जिसके कारण उक्त चीजों की मंडी का नई अनाज मंडी में स्थानांतरण नहीं पाया था।  मुख्यमंत्री ने अब इस बारे में मंजूरी दे दी है जिससे चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ़्ट किया जा सकेगा। इससे जहां करनाल के व्यापारियों को काफी सुविधा होगी वहीँ मार्किट कमेटी को भी राजस्व में इजाफ़ा मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X