बठिंडा,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । सराय रोहिल्ला बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार देर रात करीब सवा एक बजे मंकी कैप लगाए तीन-चार लुटेरोंं ने वारदात को अंजाम दिया। इन लुटेरों ने राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी व हरियाणा पुलिस की हेड कांस्टेबल के पति को चाकू दिखाकर लूट लिया तो बठिंडा के दो परिवारों को भी शिकार बनाया। यह वारदात जींद स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद हुई। इससे ट्रेन काफी समय रुकी रही और बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे देर से रविवार सुबह 10:15 बजे पहुंची।
इसकी शिकायत बठिंडा की हरजीत कौर और सतनाम कौर ने जीआरपी से की गई, जिसे कार्रवाई के लिए जींद जीआरपी को भेज दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि बठिंडा के विशाल नगर निवासी मनजिंदर जीत सिंह रात को कोच में शोर सुनने के बाद उठे तो देखा कि ट्रेन रुकी हुई थी और उसकी पत्नी हरजीत कौर का पर्स गायब था।
इस दौरान उनकी साथी कमला नेहरू कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी सतनाम कौर का पर्स भी गायब मिला और कोच का शटर बंद था। इस बीच साथ के कोच में कुछ लोग चिल्लाए कि लुटेरों ने चाकू की नोक पर लूटपाट की है। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने चेन की खींच कर गाड़ी रुकवाई और फरार हो गए।
शिकायत में यह भी बताया गया कि बङ्क्षठडा के पांच दंपती गोवा घूमने गए थे। बीती रात वे सरायरोहिला बीकानेर एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में सवार हुए। इनमें सतनाम कौर के पास में 30 हजार रुपये का आईफोन, तीन तोला सोने की चेन, 12 हजार नकद, चांदी की चार ङ्क्षरग थी। वहीं हरजीत कौर के पर्स में 26 हजार नकद, सुच्चे मोतियों का हार, 18 हजार रुपये का मोबाइल फोन था।
चाकू दिखाकर कहा, बैग दे दो
श्रीगंगानगर (राजस्थान) के शंकर कॉलोनी निवासी ललित ङ्क्षसह ने जीआरपी श्रीगंगानगर को शिकायत दी है कि रात को जींद के पास लुटेरों ने डेढ़ से दो फुट लंबा चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया और कहा कि बैग दे दो। हरियाणा पुलिस में रोहतक में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत उनकी पत्नी करिश्मा का पर्स व बैग ले लिया। इसमें 6 हजार रुपये व अन्य सामान था।
ललिता नामक महिला से भी पर्स छीन लिया। जीआरपी श्रीगंगानगर के इंचार्ज रणवीर सिंह मीणा ने बताया कि अबोहर व बीकानेर के एक-एक यात्रियों से भी सामान छीनना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ललित सिंह व उनकी पत्नी करिश्मा से हुई लूट की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर ली है जिसे जींद जीआरपी को भेज दिया जाएगा।
ट्रेन में न पुलिस थी और न ही कोच अटेंडेंट
मनजिंद्र जीत सिंह व अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन जब रुकी तो उसमें न तो पुलिस थी और न ही कोच अटेंडेंट था। फिर कुछ रेल कर्मी आए और उन्होंने किसी को फोन कर वारदात की सूचना दी। इसके काफी देर बाद पुलिस पहुंची। जीआरपी बठिंडा के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ताओं से मिली दरख्वास्त जीआरपी जींद को भेजी है। मनङ्क्षजदर जीत सिंह ने बताया कि जींद स्टेशन से पहले बेङ्क्षडग बदलवानी थी। काफी देर ढूंढऩे के बाद भी अटेंडेंट नहीं मिला। कुछ लोगों ने तीन चार मुंह ढके व्यक्तियों को ट्रेन में घूमते हुए देखा था।
देर से मिली वारदात की सूचना
जीआरपी जींद के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया कि रात को उन्हें ट्रेन में चेन पूङ्क्षलग की सूचना मिली थी। फिर ट्रेन रवाना हो गई। सुबह बङ्क्षठडा जीआरपी ने उन्हें लूट होने की सूचना दी है। सभी शिकायतकर्ताओं से संपर्क वारदात की जानकारी जुटाई जा रही है।