Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अभय सिंह चौटाला ने खनौरी बॉर्डर जाकर अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से की मुलाकात

Updated on Monday, December 16, 2024 19:29 PM IST

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने खनौरी बॉर्डर जाकर एमएसपी पर कानून बनाने और किसानों के कर्ज माफी जैसी मुख्य मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और डबवाली के विधायक अदित्य देवीलाल समेत हजारों कार्यकर्ता भी साथ रहे।

अभय सिंह चौटाला ने मुलाकात के दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल पूछा। उन्होंने किसान नेता को आश्वासन दिया कि किसानों की इस लड़ाई में इनेलो पार्टी ने पहले भी हमेशा अहम भूमिका निभाई है और अब भी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने केंद्र की सरकार द्वारा मांगें न मानने तक आंदोलन को और अधिक मजबूती देने के लिए व आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से विचार विमर्श किया। इस दौरान अन्य वरिष्ठ किसान नेता भी वहां मौजूद रहे उनके साथ भी अभय सिंह चौटाला ने आगे की रणनीति पर मंथन किया।

उद्योगपतियों को अपने उत्पादों की कीमत तय करने का अधिकार है तो किसानों को भी उनकी फसल की कीमत तय करने का है पूरा अधिकार: अभय सिंह चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब उद्योगपतियों को अपने उत्पादों की कीमत तय करने का अधिकार है तो किसानों को भी उनकी फसल की कीमत तय करने का पूरा अधिकार है इसलिए आज किसान एमएसपी का कानून बनाने के लिए आंदोलनरत है और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। किसानों की मांगों को जायज करार देते हुए केंद्र की सरकार से तुरंत सभी मांगों को मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज किसान नेताओं से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है और भविष्य में किसान नेता उनकी जो भी जिम्मेवारी तय करेंगे उसे बखूबी पूरे दमखम से निभाएंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X