Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पानीपत में रोजगार मेले का आयोजन, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की शिरकत

Updated on Monday, December 16, 2024 19:29 PM IST

चंडीगढ़ | प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सोमवार को पानीपत में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले में इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगभग 60 औद्योगिक संस्थाओं व 25 प्रशिक्षण संस्थाओं को आमंत्रित किया गया ताकि जो युवा व युवतियां कौशल प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वे अपना पंजीकरण करवा सकें। इस योजना के अंतर्गत मिशन द्वारा नई पहल की जा रही है जिसके तहत माईग्रेशन स्पोर्ट सैन्टर की गुरूग्राम में स्थापना की जाएंगी ताकि दिल्ली एनसीआर में काम कर रहे हरियाणा के युवा-युवतियों सभी सुविधाएं जैसे- रहने-खाने की व्यवस्था, आधार रजिस्ट्रेशन, सरकारी कल्याणकारी योजनाएं, बैंकिग सर्विस संबंधित जानकारी दी जाएगी।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सभी जिलों में खोले जाएंगे सांझा बाजार ,पंवार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए उन्हें हर जिले में सांझा बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें महिलाएं अपने उत्पादों को बेच सकें और उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके। इसके लिए करनाल जिला से शुरुआत की जा चुकी है और शीघ्र ही फतेहाबाद में सांझा बाजार शुरू किया जाएगा।

प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं को दिए गए जॉब लेटर , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सभी जिलों में खोले जाएंगे सांझा बाजार, करनाल में की गई शुरुआत

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, किसान, महिलाएं व पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कर रही कार्य विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दिशा- निर्देशों के अनुसार विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, किसान, महिलाएं व पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करना है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी जिलों में इसी तरह युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत हमारे प्रदेश के युवा-युवतियां सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर होंगे और सामाजिक विकास में सहभागिता प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से पूरे प्रदेश में ग्रामीण युवाओं व युवतियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न सैक्टर जैसे सिलाई, बुनाई, कम्प्युटर, रिटेल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, ऑटोमोटिव में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 51410 गरीब ग्रामीण युवा व युवतियों को प्रशिक्षण किया जा चुका है व 28 हजार से अधिक युवा व युवतियों को रोजगार दिया जा चुका है। वर्तमान में 26 आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में 1800 युवा व युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पंचायत मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं डीडीयू जीकेवाई में कम्यूनिटी मोबलाईजर के रूप में काम कर रही है जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिल रहे हैं और उनके द्वारा युवा-युवतियों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पानीपत जिले में कुल 16012 बहनों को संगठित कर 1611 स्वयं सहायता समूह बनाये गये। हर स्वयं सहायता समूह को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान दिया गया, जिससे पानीपत जिले में अब तक 137 ग्राम संगठन और 09 कलस्टर स्तर संघों का गठन किया गया।

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत गरीब ग्रामीण परिवार, बीपीएल परिवार व स्वयं सहायता समूह परिवार के 18 से 35 वर्ष तक की आयु के सदस्य पंजीकरण करवा सकते हैं। निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पश्चात केंद्र सरकार द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त आवास और भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। प्रशिक्षण कोर्स की अवधि कम से कम 4 महीने व अधिक से अधिक 12 महीने तक होगी। निःशुल्क पाठ्यक्रम सामग्री व कंप्यूटर लैब व प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क टैबलेट की सुविधा दी जाएगी। न्यूनतम मजदूरी दर के बराबर या उससे अधिक वेतन के रोजगार अवसर दिए जाएंगे। चौबीसों घंटें निःशुल्क पंजीकरण के लिए कौशल पंजी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी जाएगी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने  रोजगार मेले में आई दिव्यांग युवती का मनोबल बढ़ाते हुए उसका बुके से स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X