Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रिश्वत कांड से भाजपा का भ्रष्टाचारी चेहरा उजागर: पंकज डावर

Updated on Monday, December 16, 2024 10:58 AM IST

गुरुग्राम। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल द्वारा एक लंबित पारिवारिक केस में रिश्वत लेने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने भाजपा के भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक केस में रिश्वत लेने वाली महिला कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं है, बल्कि भाजपा की नेत्री है जिसे भाजपा ने महिला आयोग में उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बिठाया हुआ है।

पंकज डावर ने कहा कि जेबीटी टीचर व हरियाणा पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर के बीच पारिवारिक विवाद मामले का निपटारा करने के लिए रिश्वत की मांग की गई। अपने ड्राइवर के माध्यम से उन्होंने रिश्वत के एक लाख रुपये लिए जिसे मौके पर ही एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने दबोचा। इस रिश्वत कांड ने भाजपा के भ्रष्टाचार मिटाने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा की जो महिला नेता महिलाओं को न्याय दिलाने का ढोंग रच रही थी। अपने ड्राइवर के माध्यम से उसने रिश्वत लेकर ना केवल महिलाओं की छवि खराब की है, बल्कि यह भी जाहिर कर दिया है कि भाजपा अपने नेताओं को ऐसे पदों पर कमाई करने के लिए बिठाती है। ऐसे में सवाल उठते हैं कि उन्होंने अब तक अगर किसी महिला को न्याय दिलाया है तो वह किस आधार पर दिलाया होगा।

भ्रष्टाचारी नेताओं को ऐसा महत्वपूर्ण पद देकर पद की गरिमा को भाजपा ने गिराया

पंकज डावर ने कहा कि महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल द्वारा निपटाए गए केसों की जांच भी होनी चाहिए। पीडि़त महिला हो या पुरुष, सभी को न्याय की उम्मीद होती है। महिला आयोग अक्सर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर खुद को पाक-पवित्र बताने का काम करता है। ऐसा ही काम महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी करती रही हैं, लेकिन उन्होंने रिश्वत लेकर साफ कर दिया कि उनकी पुलिस को धमकियों के पीछे क्या राज थे। पंकज डावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, मंत्रियों ने अब चुप्पी साध रखी हैै। उन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि क्या ऐसी व्यवस्था वे प्रदेश में दे रहे हैं। रिश्वत पर लगाम लगाने के रोज दावे करने वाले भाजपा के नेताओं की चुप्पी ही यह साबित करती है कि इस सरकार में सारी व्यवस्थाएं हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X