Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

वार्डों के नंबरों में फेरबदल के साथ चुनावी अखाड़ा तैयार

Updated on Monday, November 13, 2017 11:54 AM IST

अमृतसर ,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : नगर निगम के चुनाव दिसंबर 2017 के बाद होने की अटकलों को सरकार के निकाय विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए विराम लगा दिया है। नोटिफिकेशन के साथ ही निगम का चुनावी अखाड़ा तैयार हो गया है और अब अपनी-अपनी वार्डों में टिकटों के चाहवान ताल ठोकने को तैयार हैं। आरक्षित वार्डों के नंबरों में कुछ एक फेरबदल और आब्जेक्शनों को दूर करने के बाद विभाग द्वारा वार्डबंदी की सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी होने के साथ ही जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर ने भी वार्ड अनुसार चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।

नई हदबंदी के बाद निगम की 65 वार्डों को 85 कर दिया गया है। इसमें 53 वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। इसमें महिलाओं के लिए 34 वार्ड आरक्षित किए गए है। महिला अनुसूचित जाति के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 9, ओबीसी के लिए 2 और 32 वार्ड जनरल कैटेगरी के लिए आरक्षित किए गए है। वार्डबंदी में खास टिविस्ट यह है कि वार्ड नंबर 38 और 39 को निरंतरता में महिला आरक्षित और वार्ड 84 व 85 को जनरल कैटेगरी के लिए आरक्षित रखे गए हैं। सरकार द्वारा 28 अक्टूबर 2017 तक वार्डबंदी को लेकर आब्जेक्शन मांगे गए थे, जिसे लेकर 194 आब्जेक्शन निगम के एमटीपी विभाग के पास पहुंचे थे। अब आरक्षित वार्डों के नंबरों में कुछ फेरबदल और ऑब्जेक्शन दूर करने के साथ ही नई सूची जारी कर दी गई है।

अब कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित

महिला आरक्षित सामान्य : 1,3,5,9,11,13,15,17,21,25,27,29,38,39,41,43,45,47,49,51,53,59,61,63,65,67,69,73,75,77,79,81,83,

अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित : 7,19,23,31,33,35,55,57,71

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित : 14,24,34,56,58,68,72,74,78

पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित : 36,37,

सामान्य वर्ग : 2,4,6,8,10,12,16,18,20,22,26,28,30,32,40,42,44,46,48,50,52,54,60,62,64,66,70,76,80,82,84,85

वोटर सूची का प्रथम प्रकाशन 14 को

पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम अमृतसर तथा नगर पंचायत राजासांसी के आम चुनाव 2017 निकट भविष्य में करवाए जा रहे है। इस बाबत राज्य के चुनाव कमीशन पंजाब चंडीगढ़ द्वारा जारी प्रोग्राम अनुसार नगर निगम अमृतसर तथा नगर पंचायत राजासांसी की वोटर सूचियों की प्राथमिक प्रकाशन तिथि 14 नवंबर 2017 को करवाई जाएगी। दावे व एतराज लेने के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर 2017 रहेगी। दावों तथा एतराज के निपटारे की तिथि 27 नवंबर 2017 तक तथा वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशन तिथि 28 नवंबर 2017 होगी।

सूचियों में संशोधन को अधिकारी तैनात

नगर निगम के अधीन आती 85 वार्डों की वोटर सूचियों में संशोधन के लिए राज्य चुनाव कमीशन पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इसके तहत एसडीएम अमृतसर-2 वार्ड नंबर 1 से 17, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथार्टी अमृतसर वार्ड नंबर 18 से 34, एस्टेट अधिकारी अमृतसर विकास अथार्टी अमृतसर वार्ड नंबर 35 से 51, सहायक कमिश्नर शिकायत अमृतसर वार्ड नंबर 52 से 68, एसडीएम अमृतसर वन वार्ड नंबर 69-85 तथा एसडीएम अजनाला नगर पंचायत राजासांसी को बतौर चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों के कार्यालय में लोग दायर करें आपत्ति

वोटर सूचियों की प्राथमिक प्रकाशन समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में करवाई जाएगी। इसलिए आम लोगों को सूचित किया जाता है कि वोटर सूचियों की प्राथमिक प्रकाशन के बाद उक्त प्रोग्राम अनुसार वोटर सूचियों संबंधी अपने-अपने दावे व एतराज संबंधित चुनावी रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालय में दायर किए जा सकते हैं।

—कमलदीप ¨सह संघा

जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X