Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने वाली प्रदेश की जनता का आभार जताने सभी विधानसभाओं में मुख्यमंत्री करेंगे धन्यवादी दौरे

Updated on Saturday, December 14, 2024 18:46 PM IST

चंडीगढ़ ।  विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार जबरदस्त जीत दिलाने वाली हरियाणा प्रदेश की जनता का आभार जताने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी 90 विधानसभाओं में धन्यवादी दौरा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और पार्टी के महामंत्रियों से विचार-विमर्श कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है।  मुख्यमंत्री का धन्यवादी दौरा 18 दिसंबर से पंचकूला से शुरू होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री के धन्यवादी दौरा के सफल संयोजन के लिए संयोजक भी नियुक्त कर दिए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 दिसंबर से अपना धन्यवादी दौरा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को सायं 3 बजे पंचकूला के कालका पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं तथा जनता का आभार जताएंगे। इसी तरह 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री कैथल जिला के पुण्डरी विधानसभा में सायं 3 बजे पहुंचेंगे। श्री बड़ौली ने बताया कि मुख्यमंत्री का 22 दिसंबर को हिसार के उकलाना में 2 बजे कार्यक्रम होगा। 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 11 बजे करनाल की इंद्री विधानसभा और कुरूक्षेत्र की पेहवा विधानसभा में 2 बजे पहुंचकर जनता का धन्यवाद करेंगे।

18 दिसंबर से सीएम के धन्यवाद कार्यक्रम शुरू, मोहनलाल बडौली ने की संयोजकों की नियुक्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 25 दिसंबर को रेवाड़ी के कोसली विधानसभा में कार्यक्रम होगा। इसी तरह 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री के दो कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री पहले 11 बजे करनाल की असंध विधानसभा तथा 2 बजे गुरुग्राम की सोहना विधानसभा में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं व लोगों से मिलकर आभार प्रकट करेंगे। श्री बड़ौली ने बताया कि 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हिसार की नलवा और 2 बजे महेंद्रगढ़ विधानसभा में धन्यवादी दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री जींद की नरवाना विधानसभा में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं तथा आम जनता का भारतीय जनता की तीसरी बार सरकार बनाने पर धन्यवाद करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री सभी 90 विधानसभाओं में जनता का आभार जताने के लिए धन्यवादी दौरा करेंगे। अरविंद सैनी ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री के 11 विधानसभाओं के कार्यक्रम तय हुए हैं, जल्दी ही बाकी विधानसभाओं के कार्यक्रम भी तय कर लिए जाएंगे। श्री सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री के धन्यवादी दौरों को लेकर विधानसभा अनुसार संयोजक नियुक्त किए हैं।

अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री बड़ौली ने विधायक शक्ति रानी शर्मा को कालका विधानसभा, विधायक सतपाल जांबा को पुंडरी, पूर्व विधायक अनूप धानक को उकलाना, विधायक राम कुमार कश्यप को इंद्री विधानसभा संयोजक नियुक्त किया है। श्री सैनी ने बताया कि जयभगवान शर्मा को पेहवा, अनिल डहीना को कोसली, विधायक योगेंद्र राणा को असंध, विधायक तेजपाल तंवर को सोहना, विधायक रणधीर पनिहार को नलवा, विधायक कंवर सिंह यादव को महेंद्रगढ़ और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को नरवाना विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया है।

नगर निगम चुनाव में भी खिलेगा कमल, भाजपा की तैयारी पूरी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की शुक्रवार देर रात दिल्ली में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। बैठक में 18 दिसंबर से शुरू हो रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधानसभाओं में धन्यवादी दौरों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। हर रोज लाखों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाती है। चुनाव कोई भी हो, पार्टी उसे एक मिशन के तहत जीतने का काम करती है। नगर निगम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की तैयारियां पूरी है और हम सभी नगर निगमों में कमल का फूल खिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर जनसेवा का काम करेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X