Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

Updated on Saturday, December 14, 2024 18:46 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज यहां उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके अलावा, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा के इतिहास में पहली बार भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। लोगों के विश्वास से ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार पर जो विश्वास दिखाया है, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे और हरियाणा को तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आइना दिखाया

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सरकार बना ली थी और परिणाम आने के बाद वे ईवीएम पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यात्राएं निकालकर भाजपा सरकार के 10 सालों का हिसाब मांग रहे थे। लेकिन जब उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस कार्यकाल के समय में एक भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं हुई, जो कोर्ट तक न पहुंची हो। जबकि भाजपा सरकार में गरीब घरों के बच्चे भी बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों के नेता कभी एक दूसरे को गलत बताते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी बड़ी मजबूती से लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता गले मिल गए। इसके बाद विपक्ष के लोग ईवीएम को हैक करने की बातें करते हैं। जबकि उन्हें यह नहीं पता कि जनता सब समझती है, इसलिए जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया है।

आमजन को सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना देरी से पहुंचाने का काम किया जाए। यदि किसी नागरिक से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि हरियाणा को विकास के मामले में आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में गरीब के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, उसी का परिणाम है कि लोगों ने उन नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है। पिछले 10 सालों में 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और 7 जिलों में कॉलेज स्थापित करने का काम जारी है। इसके अलावा, हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रधानमंत्री ने बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस की आधारशिला रखी है। इसके माध्यम से किसानों को बागवानी के प्रति और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि किसान अधिक आय अर्जित कर सकें।

प्रदेश सरकार ने किसान हित में किए अनेक कार्य

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक कार्य किए हैं। इस साल बरसात न होने के कारण किसानों पर पड़े आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस दिया है। अब तक दो किस्तों में 800 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जा चुकी है। जल्द ही तीसरी किस्त के रूप में लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि और जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की : मोहन लाल बडौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  मोहन लाल बडौली ने कहा कि नये भारत के निर्माता प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जिम्मेदारी  नायब सिंह सैनी को सौंपकर जन-जन में विश्वास जगाने का काम किया है और उसी का परिणाम है कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की है और लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास के मामले में नये आयाम स्थापित करेगा।

प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा देगा अपना महत्वपूर्ण योगदान : राज्य मंत्री गौरव गौतम

इस मौके पर राज्य मंत्री  गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा और हमारा हरियाणा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर व्यक्ति की बात सुनते हैं और उसका समाधान सुनिश्चित करवाते हैं, उनकी इसी कार्यशैली से आज हरियाणावासियों का विश्वास उनके प्रति और अधिक बढ़ा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी  भारत भूषण भारती सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X