पंचकूला । श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने 144वां अन्न भंडारा फेज 1 औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया। इस अवसर पर श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के फाउंडर एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे धार्मिक अवसरों पर अन्न भंडारों का आयोजन करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह पुण्य कार्य पहुंच सके और समाज में सद्भावना एवं सहयोग का माहौल बने।
धार्मिक अवसरों पर आयोजित करें अन्न भंडाराः अमिताभ रूंगटा
रूंगटा ने आगे कहा कि यह कार्य न केवल एक धार्मिक कर्तव्य है बल्कि समाज में सामूहिक सहयोग और पुण्य का संचार करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। उन्होंने कहा कि अन्न का वितरण आम जनता में करना पुण्य का काम है, जिससे भोजन प्राप्त करने वाले लोग भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनते हैं। अन्न भंडारे के वितरण के दौरान अमिताभ रुंगटा के साथ अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह और सुरेश जांगड़ा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और फाउंडेशन के इन कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को भोजन वितरित किया।