चंडीगढ़ | राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगडा ने आज कहा कि द्वेष भावना रखने वाले लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए काट पीट कर ऐसी खबरें चलाते है । मेरे जिस भाषण को ये लोग बार बार चला रहे है वह महम शुगर मिल के पिराई सत्र के शुभारंभ का है और वहां पर सभी किसानों के सामने का है सारे किसानों ने ध्यानपूर्वक मेरी बात सुनी और खूब सराहना की बल्कि किसानों ने ये कहा अब दोबारा इन के बहकावे में नहीं आयेंगे किसी एक किसान ने भी विरोध नहीं किया ।
मोदी और नायब सैनी से किसान हितैषी कोई नेता नहीं चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने भी रामचंद्र जांगडा को बताया सच्चा किसान हितैषी ओर विकास पुरुष
उन्होंने कहा कि कुछ लोग नकारात्मक विचारों के होते है रामचंद्र जांगडा ने कहा कि अपने क्षेत्र में मनोहर लाल सरकार में ओर नायब सैनी सरकार मेंउन्होंने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत किसानों के लिए की है । जोकि महम क्षेत्र में पहली बार हुआ है कुछ लोगों को द्वेष भावना स्वरूप ये पच नहीं रहा है वहीं दूसरी और महम चौबीसी सर्वखाप के रामफल राठी ओर तपाप्रधान भीम सिंह बहल बा ने भी सांसद रामचंद्र जांगडा का समर्थन किया और उन्हें महम क्षेत्र का विकास पुरुष बताया ।
उन्होंने कहा रामचंद्र जांग डा के सांसद बनने के बाद महम हल्के में इतने विकास कार्य हुए है जितने पहले कभी नहीं हुए सैमान के तपा प्रधान दलीप सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती मनोहर सरकार में सांसद रामचंद्र जांगडा ने पुट्टी सै मान भैणी सुरजन बेडवा आदि गांवों के हजारों किसानों के लिए जीवन देने का काम किया है । बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जहां हर साल पानी भरता था वहां करोड़ों की लागत से पाइप लाइन बिछवा कर किसान हितैषी होने का परिचय दिया जिला पार्षद संदीप अजायब ने कहा कि अजायब गांव के हजारों किसानों के लिए भी सांसद रामचंद्र जांगडा ने करोड़ों की लागत से पाइप लाइन बिछवा कर उनके आंसु पोंछने का काम किया हैसभी चौबीसी खाप पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि विरोधी ऐसी चीज फैलाते रहते है रामचंद्र जांगडा महम क्षेत्र से बनने वाले पहले सांसद है चौबीसी का गौरव है हम उनके साथ है ।