Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसानों को सुप्रीम कोर्ट की बात मानते हुए आंदोलन स्थगित कर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए: एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य

Updated on Saturday, December 14, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़  | पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य आज शंभू बॉर्डर खुलवाने की सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए और वासु रंजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह के नेतृत्व में हाई पॉवर कमेटी बनाई थी उसकी इंटैरम रिपोर्ट आज सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई रिपोर्ट में कमेटी में कहा गया कि किसान कमेटी को अनदेखा कर रहे हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के समक्ष अपनी बात रखें ताकि किसी नतीजे पर पहुंचा जाए और तब तक सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से आंदोलन स्थगित करने की बात कही। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हाई पॉवर कमेटी के आगे अपनी बात रखें निश्चित तौर पर आपके मामले का हल निकलेगा।

वासु रंजन ने बताया कि आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस उजल भूयन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए किसानों से यह भी कहा कि ठंड का मौसम है इसलिए आंदोलन स्थगित कर दिया जाए। वहीं एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक बार फिर शंभू बॉर्डर खोलने की बात सुप्रीम कोर्टके समक्ष रखी और कहा कि अंबाला का व्यापार पूरी तरह ठप्प हो गया है और लोगों को शंभू बॉर्डर बंद होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं वासु रंजन शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस उजल भूयन की कोर्ट की पंजाब व देश की सुरक्षा खराब न हो इसलिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को तुरंत चिकित्सा सहायता देने की मांग की जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल को तुरंत चिकित्सा सहायता देने की बात कही और कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को पटियाला अस्पताल में शिफ्ट किया जाए।

डल्लेवाल की सेहत के लिए सुप्रीम कोर्ट में 18 दिसंबर को देंगे जानकारी, आंदोलन स्थगित करें किसान: एडवोकेट वासु रंजन

वहीं एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि अब इस मामले में 18 दिसंबर दिन बुधवार को फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वासु रंजन शांडिल्य ने पत्रकारों को कहा कि सुप्रीम कोर्ट हमेशा किसानों के हक की बात की लेकिन किसानों ने हमेशा टकराव की नीति पर अडिग रहे। एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस व पंजाब किसानों में पाकिस्तान की तरह जंग चल रही है और शंभू भारत-पाक बॉर्डर बन गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए शांडिल्य ने कहा कि पुलिस और किसान हमारा परिवार हैं, एक ही देश का हिस्सा हैं। एडवोकेट वासु रंजन ने आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद किसानों से अपील की कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी पर विश्वास रखें और अपना आंदोलन स्थगित करें। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की नाजुक स्थिति पर कहा कि जिंदगी बेहद अनमोल है जो सुप्रीम कोर्ट की किसानों के प्रति मील पत्थर टिप्पणी है।

एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों को यह विश्वास करना चाहिए कि उनके साथ है किसानों नेताओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए निश्चित तौर पर किसानों की मांगे पूरी होंगी। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने किसानों से मांग की है कि वह सरकार से टकराव की स्थिति को त्यागे व सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिाटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी के समक्ष अपनी बात रखें। एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि किसान अपनी बात के लिए कानूनी रास्ता अपनाएं न कि संविधान व कानून के विरूद्ध चलें। ज्ञात रहे वासु रंजन शांडिल्य ने 12 दिसंबर को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जगजीत सिंह डल्लेवाला की बिगड़ती हालत को देखते हुए जनहित याचिका दायर कर केंद्र व पंजाब सरकार को पार्टी बनाकर उनको तुरंत मेडिकल सुविधा देने की मांग की थी ताकि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान के नुकसान के कारण पंजाब व देश की शांति भंग न हो सके। जिसे आज एडवोकेट वासु रंजन ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाया और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जगजीत सिंह को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। एडवोकेट शांडिल्य ने कहा अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है तो अब हाईकोर्ट में नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट में डल्लेवाल की सेहत बारे अपडेट देंगे ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X