Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने ऑनलाईन प्रणाली से देखा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

Updated on Saturday, December 14, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार देश के पांच प्रमुख स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण करने के प्रबंध किए गए। इन सभी तीर्थ स्थलों पर महोत्सव के 5 दिसम्बर से 11 दिसंबर के कार्यक्रमों को ऑनलाइन प्रणाली से दिखाया गया। इसके लिए सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने महोत्सव को तीर्थ स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का जिम्मा लिया। यह प्रयास सफल रहें और तीर्थ स्थलों पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इन प्रयासों की प्रशंसा की हैं।

पहली बार जन सम्पर्क विभाग के प्रयासों से तीर्थ स्थलों पर पहुंचा प्रचार रथ, प्रत्येक जगह जन सम्पर्क विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में गठित की टीम, लाइव प्रसारण देखने के किए गए विशेष प्रबंध

उपायुक्त नेहा सिंह ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने देश ही नहीं पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। इस महोत्सव के साथ हर श्रद्धालु जुड़ने के लिए उत्सुक रहता हैं। इस महोत्सव को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से कुरुक्षेत्र की धरा पर पहुंचते है और करोड़ों श्रद्धालु ऑनलाईन प्रणाली जिसमें वेबसाइट, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि शामिल हैं, से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं इस वर्ष सूचना जनसम्पर्क विभाग की तरफ से एक नई पहल करते हुए पांच प्रचार रथों को प्रथम को  जगन्नाथ मंदिर ओडिशा,  बांके बिहारी वृंदावन उत्तर प्रदेश, कृष्ण जन्मभूमि टेम्पल मथुरा, द्वारकाधीश टेम्पल गुजरात,टिकाना मंदिर  गोविन्द देव जी जयपुर राजस्थान तीर्थ स्थलों पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि इन प्रचार रथों पर बड़ी एलईडी के साथ-साथ इंटरनेट आदि की व्यवस्था की गई थी। इन सभी एलईडी पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के वैश्विक गीता पाठ रोजाना, ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग कुरुक्षेत्र की महाआरती, मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओडिशा पवेलियन, हरियाणा पवेलियन के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गीता सेमिनार, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, अखिल भारतीय देव स्थानम सम्मेलन, दीपदान, दीपोत्सव आदि को दिखाया गया। इन कार्यक्रमों को तीर्थ स्थलों पर दिखाने के लिए ऑनलाईन लाईव ङ्क्षलक तैयार किया गया। इस लिंक के माध्यम से सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के श्रद्धालुओं के महोत्सव के कार्यक्रमों का आनंद लिया।

महानिदेशक के आदेशानुसार देश के प्रमुख पांच तीर्थ स्थलों पर लगाई आईपीआरओ की ड्यूटी

सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के आदेशानुसार देश के प्रमुख पांच तीर्थ स्थलों पर पांच आईपीआरओ की ड्यूटी लगाई गई। इन सभी तीर्थों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया । इन आदेशों के अनुसार नूह के एआईपीआरओ अशोक राठी की  जगन्नाथ टेम्पल ओडिशा, आईपीआरओ कुलदीप बांगड की  बांके बिहारी वृंदावन उत्तर प्रदेश व  कृष्ण जन्मभूमि टेम्पल मथुरा, आईपीआरओ कृष्ण कुमार आर्य की द्वारकाधीश टेम्पल गुजरात, प्रेस कंसलटेंट निखील की  महाकालेश्वर टेम्पल उज्जैन मध्य प्रदेश व आईपीआरओ कृष्ण कुमार की टिकाना मंन्दिर  गोविन्द देव जी जयपुर राजस्थान में ड्यूटी लगाई गई।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X