चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने के बाहर बम रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां के इशारे पर काम कर रहे थे।
पुलिस महानिदेश गौरव यादव ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करके कहा कि इस मॉड्यूल को विदेशी गैंगस्टर गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल उर्फ पहलवान चला रहा था कि जोकि तरनतारन के गांव झबाल का रहने वाला है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अमृतसर के जशनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया दूसरा साथी नाबालिग है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 23 नवंबर 2024 को अजनाला थाने में आईईडी लगाई थी और अन्य हमलों को अंजाम दिया था।
डीजीपी ने बताया कि आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल व गोला-बारूद और एक मोटरसाइकिल को रिकवर किया गया है। जांच की जा रही है कि ये वही मोटरसाइकिल है, जिस पर अजनाला घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।