Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में किसान हित में किए अनेक ऐतिहासिक कार्य, जिससे दूसरी पार्टियों को हो रही है तकलीफ : नायब सिंह सैनी

Updated on Friday, December 13, 2024 18:06 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में किसान हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे दूसरी पार्टियों को तकलीफ हो रही है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य दल, प्रधानमंत्री द्वारा किसान हित में लिए गए हर निर्णय पर सवाल उठाते हैं और किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं।

मुख्यमंत्री का पंजाब सरकार पर निशाना, पंजाब की सरकार अपने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदे , कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया, उसी का परिणाम हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है और लगातार किसानों को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार अपने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदे। जब पंजाब के किसानों को किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो पंजाब सरकार को आगे आकर ये घोषणा करनी चाहिए कि वे किसान की सारी फसलें एमएसपी पर खरीदेंगे। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित क्राफ्ट मेले का उद्घाटन करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एक देश-एक चुनाव से देश में विकास कार्य तेज गति से होंगे

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा एक देश-एक चुनाव को मंजूरी देने के निर्णय को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इस निर्णय से पैसे की बचत के साथ-साथ समय की भी बचत होगी, जिससे आमजन को तो बड़ा लाभ होगा ही, वहीं देश में विकास के कार्य भी तेज गति से होंगे और वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

दिल्ली के लोग इंतज़ार कर रहे हैं, जब वहां चुनाव होगा, तो आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा

पंजाब के मुख्यमंत्री के एक देश-एक चुनाव से क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान होने वाले बयान पर जवाब देते हुए  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता की जो अपेक्षाएं थी, वहां की सरकार उसे पूरा नहीं कर पाई। दिल्ली में आप के नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है। जनता इन्हें सत्ता में इसलिए लाई थी कि ये पारदर्शी शासन देंगे, लेकिन कोई काम नहीं किया। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि आप के नेता लोगों के जीवन में सुधार की बात करें। दिल्ली  को स्वच्छ पानी दें, यमुना को स्वच्छ करें। इनकी राजनीति को अब लोग समझ चुके हैं। दिल्ली के लोग इंतज़ार कर रहे हैं, जब वहां चुनाव होगा, तो आम आदमी पार्टी  का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया, उसी का परिणाम हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अब देश की जनता ने नकार दिया है। क्योंकि कांग्रेस के नेता झूठ बोलते हैं और झूठ बोल कर कांग्रेस ने हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना में सत्ता हासिल की। लेकिन वहां की सरकार ने लोगों के हित में कोई काम नहीं किया। उसी का परिणाम है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में जनता ने इस बात पर मुहर लगाई है कि वर्ष 2029 में भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है और देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। किसानों, गरीब, युवाओं और महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X