Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में किया क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन

Updated on Friday, December 13, 2024 18:06 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। कारीगरों के कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के इसी विजन को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश में शिल्पकारों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्राफ्ट रूट्स संस्था द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने हस्तशिल्पियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है। इस संस्थाह ने लगभग 75,000 युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में निपुण किया है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहाँ हर प्रांत, हर क्षेत्र और हर समुदाय की अपनी विशिष्ट कला और शिल्प परंपरा है। क्राफ्ट रूट्स संस्था ने इन सभी परंपराओं को एक छत के नीचे लाने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी का मंच नहीं है, बल्कि यह उन कारीगरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपने जीवन के हर पल को शिल्प को समर्पित करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका :  मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता और संस्कृति के विकास में हस्तशिल्प और हथकरघा का महत्त्वपूर्ण योगदान है। इतिहास से पता चलता है कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने में हस्तशिल्पियों और हथकरघा से जुड़े कागिरगरों का बड़ा योगदान रहा है। आज 21वीं सदी में भारत फिर दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, जिसमें आप जैसे कुशल हाथों का बड़ा योगदान होगा।

 नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 28 नवंबर, 2024 से चल रहे सरस और क्राफ्ट मेले में हस्तशिल्पियों और हथकरघा के कारिगरों को बड़ा मंच प्रदान हुआ है। इस मेले में देश- विदेश के हस्तशिल्पी आए हैं, जिन्होंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है, जिसे देखकर लोगों को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर क्राफ्ट रूट्स संस्था के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X