Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विपक्ष बौखला गया है और वह अपनी जिम्मेदारी वाली भूमिका अदा नहीं कर पा रहा है :अनिल विज

Updated on Friday, December 13, 2024 18:05 PM IST

कैथल | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष बौखला गया है और वह अपनी जिम्मेदारी वाली भूमिका अदा नहीं कर पा रहा है, क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में गांधी परिवार के जॉर्ज सोरस के साथ संबंधों की आवाज उठाई गई है तो एक सिद्धांत के तहत उससे बड़ी बात को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसा कि सामने आ रहा है उससे मेरा तो यह भी मानना है कि यह लोग (विपक्ष) विदेशियों के हाथों खेल रहे हैं और हो सकता है कि ये वाली डिक्टेशन भी वहीं से आ रही हो।

मेरा तो यह भी मानना है कि यह (विपक्ष) लोग विदेशियों के हाथों खेल रहे हैं और हो सकता है कि ये वाली डिक्टेशन भी वहीं से आ रही हो : अनिल विज

विज आज कैथल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा विपक्ष द्वारा उपराष्ट्रपति के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आज से पहले कभी नहीं कहा कि उपराष्ट्रपति या राज्यसभा के अध्यक्ष पक्षपात करते हैं क्योंकि यह सारी बातें एक योजनाबद्ध तरीके से कही जा रही है।

किसानों से लगातार भाजपा के मंत्रियों ने आकर बात की है - विज

किसानों के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों से लगातार भाजपा के मंत्रियों ने आकर बात की है अब चूंकि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने समिति बना रखी है अब वह बात कर रही है।

देश के 140 करोड लोगों को ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का स्वागत करना चाहिए- विज

वन नेशन-वन इलेक्शन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ देश को बहुत ही आगे ले जाने वाला निर्णय है जबकि यह निर्णय आजाद होने के तुरंत बाद लिया जाना चाहिए था लेकिन जो सरकारंे बनी उनके एजेंडे में यह मुद्दे नहीं थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी सोच के तहत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। देश में बार-बार चुनाव होने और आचारसंहिता लगने से बार-बार विकास कार्य रुकते हैं। अभी पहले लोकसभा का चुनाव हुआ तब काम रुके हुए थे, फिर विधानसभा का चुनाव हुआ पब्लिक के सारे काम रूके थे। फिर महाराष्ट्र का चुनाव हुआ और जब दिल्ली का चुनाव आने वाला है। इससे सारा साल सिर्फ और सिर्फ चुनाव चलते रहते हैं विकास का काम कोई नहीं हो पाता है इसलिए यह बहुत ही अच्छा कदम है और देश के 140 करोड लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए।

जनता जानती है या अनिल भी जानता था कि बीजेपी की सरकार आएगी- विज

हुड्डा पिता-पुत्र द्वारा कहा गया है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए फील्ड में उतरेंगे, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ठीक है लग रहे 5 साल तक, कुछ भी करें लेकिन लोगों ने घर बिठा दिया। जबकि यह रोज रात को सीएम बनाकर सोते थे, डिपार्टमेंट बांटकर सोते थे यहां तक की अधिकारियों को जिले भी बांट दिए थे व डिपार्टमेंट भी बांट दिए थे। परंतु जनता जनार्दन है जनता जानती है या अनिल भी जानता था कि बीजेपी की सरकार आएगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X