Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसान नेता डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाकर किसानों की मांग माने भाजपा सरकार : दिग्विजय चौटाला

Updated on Friday, December 13, 2024 18:05 PM IST

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि यदि सही मायने भाजपा किसानों की सच्ची हमदर्द है तो किसानों की जायज मांगों को तुरंत माने। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खत्म करवाकर किसानों के साथ न्याय करें। दिग्विजय ने किसानों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि किसानों की ऐसी हालात की दोषी भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए भाजपा ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन अफसोस है कि आजतक भाजपा ने किसानों को अपने मतलब के लिए ही याद किया।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आखिर क्यों सरकार किसानों की जायज मांगों को लागू नहीं कर रही? उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसान अपनी मेहनत से घाटे में रहकर भी देश की आर्थिक स्थिति में मजबूत भागीदारी करता है, लेकिन भाजपा सरकार ने न तो केंद्र में और न ही प्रदेश में किसानों की सुध ली। इतना ही नहीं ऊपर से किसानों की मांगों को अनदेखा कर आंदोलन से रोका जा रहा है। दिग्विजय ने कहा कि जब किसान संवैधानिक तरीके से आंदोलन करता है तो भाजपा सरकार उसपर लाठीचार्ज करती है और किसान आमरण अनशन करते है तो जबरदस्ती उनको अनशन से उठाया जाता है। दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार के मंत्रियों को याद दिलाते हुए कहा कि जब पिछली बार किसान आमरण अनशन पर थे तब भाजपा सरकार ने अनशन खत्म करने के दौरान एमएसपी सहित किसानों की उचित मांगों को मानकर लागू करवाने का वादा किया था, लेकिन आज जगजीत सिंह डल्लेवाल जैसे किसान प्रतिनिधियों को भूखा बैठकर किसानों की मांगें उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय ने भाजपा सरकार को चेताया, कहा- किसानों से किए वादे पूरे करें

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को याद दिलाया कि आज 17 दिन से अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालात खराब होती जा रही है, यदि सरकार में रति भर भी शर्म है और सरकार के नुमाइंदे किसानों के लिए चिंतित हैं तो तुरंत प्रभाव से जगजीत सिंह से सम्पर्क कर किसानों की मांगों को मानते हुए उनका अनशन समाप्त करवाएं। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी पूर्ण रूप से किसानों की मांगों का खुलकर समर्थन करती है और किसानों के हकों के लिए हर संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानी को बचाना ही हमारा मकसद है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए किसानों से वादाखिलाफी करने की बात भी कही।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X