Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की फिराक में इजराइल डिफेंस फोर्सेस

Updated on Friday, December 13, 2024 09:25 AM IST

तेल अवीव | इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने की फिराक में है। गुरुवार को इजराइली अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी एशिया में ईरान समर्थित विद्रोही गुटों के कमजोर पड़ने के बाद उसके परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए ये सही समय है। सैन्य अधिकारी सही मौके की तलाश में हैं।

सीरिया का 85% एयर डिफेंस तबाह किया, लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकियों को निशाना बनाया

IDF के अधिकारियों का मानना है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के कमजोर पड़ने और सीरिया में असद सरकार के पतन के बाद ईरान अकेला पड़ गया है। ऐसे में वह अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकता है। साथ ही अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए परमाणु बम भी बना सकता है। दूसरी तरफ इजराइली सेना सीरिया में लगातार एयर स्ट्राइक कर सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है।

इजराइली हमलों में सीरिया का 85% एयर डिफेंस तबाह

सीरिया में असद सरकार के तख्तापलट के बाद से इजराइली हमले जारी है। इजराइल सीरिया के सैन्य ठिकानों और हथियारों को निशाना बना रहा है। अब तक इजराइल के हमलों में 85% से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो चुके हैं।

हमलों में 107 एयर डिफेंस कंपोनेंट्स और 47 रडार नष्ट कर दिए गए हैं। इससे पहले रविवार और सोमवार को इजराइल ने सीरियाई एयरबेस और हथियारो डिपो को निशाना बनाया था। इन हमलों में सैकड़ों मिसाइल, 27 लड़ाकू विमान और 24 हेलिकॉप्टर तबाह कर दिए थे।

इसके अलावा इजराइल ने सीरिया के लटाविया में नौसैनिक ठिकानों को भी निशाना बनाया था। इन हमलों में सीरिया के 15 नौसैनिक जहाज तबाह हो गए थे। इन हमलों के लिए इजराइल ने 1800 से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल किया था।

इजराइल का लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमला

इजराइल ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में एयरस्ट्राइक कर हिजबुल्लाह के कई आतंकियों को निशाना बनाया। इजराइल ने आरोप लगाया कि ये आतंकी इजराइली नागरिकों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। इसके अलावा इजराइल और लेबनान के बीच हुए सीजफायर का उल्लंघन कर रहे थे।

दूसरी तरफ गाजा पट्टी में भी इजराइली हमले लगातार जारी हैं। इजराइल ने गुरुवार को दक्षिणी गाजा में हवाई हमले कर हमास के कई आतंकियों को निशाना बनाया। इजराइल के खुफिया अधिकारियों के मुताबिक ये आतंकी गाजा में मानवीय सहायता लेकर जाने वाले ट्रकों को हाईजैक करने की तलाश में थे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X