Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खत्म करवाने के लिए हाईकोर्ट में एडवोकेट वासु रंजन ने दायर की याचिका

Updated on Thursday, December 12, 2024 19:05 PM IST

अंबाला।  पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कौंसिल ऑफ़ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने पंजाब व देश की शांति को बचाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की आमरण अनशन खत्म करवाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के जीवन को बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को उचित कदम उठाने व उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर जनहित याचिका में मांग की गई। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि जगजीत सिंह के स्वास्थ्य में दिक्कत के कारण देश में अशांति फैल सकती है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला अपनी जनहित याचिका में दिया।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के युवा एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने पंजाब व देश की शांति भंग न हो और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की नाजुक हालत को देखते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है और कहा कि वह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से अपील करेंगे कि वह राष्ट्र व पंजाब की अमन व शांति के लिए इस याचिका को शुक्रवार 13 दिसंबर को सुना जाए। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कौंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि देश के हर राज्य में किसान बैठा है और जिस तरह जगजीत सिंह डल्लेवाला तकरीबन डेढ़ सप्ताह से भूख हड़ताल पर हैं ऐसे में उनकी हालत ज्यादा खराब हो सकती है और  उनकी जान जा सकती है और जिस कारण पंजाब व देश का किसान उग्र हो सकता है इसलिए राष्ट्र व पंजाब की शांति की पहल करते हुए उन्होंने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में आज यह जनहित याचिका यह सोचकर दायर की कि संविधान के तहत डल्लेवाल की सुरक्षा व राष्ट्र की शांति अहम है इसलिए उन्होंने जनहित में यह याचिका दायर की है।

ज्ञात रहे वासु रंजन शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर पार्टी बने थे कि शंभू बॉर्डर को खोला जाए इससे अंबाला के लोगों का नुकसान हो रहा है और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी कि स्थाई तौर पर एंबुलेंस के लिए व छोटी गाड़ियों के लिए रास्ता बनाने के आदेश दिए जाएं जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी। वासु रंजन ने कहा कि कल शुक्रवार 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर भी सुनवाई होगी लेकिन इसी दौरान समाचार पत्रों में जो एसकेएम के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की नाजुक हालत की जानकारी मिली तो उन्होंने राष्ट्र की शांति की पहल करते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में आज जनहित याचिका दायर करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल को तुरंत किसी अस्पताल में दाखिल करवा कर उनकी जगजीत सिंह की जिंदगी बचाने की अपील की। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने केंद्र व पंजाब सरकार को प्रतिवादी बनाया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X