Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुनीता दुग्गल ने रेल मंत्री के समक्ष उठाया फतेहाबाद को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मुद्दा

Updated on Thursday, December 12, 2024 18:24 PM IST

चंडीगढ़। सिरसा लोकसभा में रेल नेटवर्क को लेकर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष सिरसा लोकसभा में ट्रेनों के ठहराव के साथ फतेहाबाद को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बाकायदा रेल मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। वहीं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने भी संसदीय क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने संसदीय क्षेत्र में रेल नेटवर्क और ट्रेनों के ठहराव पर चर्चा की। उन्होंने सिरसा के प्लेटफार्म के आधुनिकरण और फतेहाबाद-अग्रोहा को रेल मार्ग से जोड़ने की पुरानी मांग को पूरा करने को लेकर पत्र सौंपा।  उन्होंने कालिंदी एक्सप्रेस को भिवानी से आगे सिरसा तक एक्सटेंड करने की पुरानी मांग को रेल मंत्री के समक्ष रखा।

पूर्व सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा सिरसा संसदीय क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव और रेल नेटवर्क की मजबूती को लेकर मांग पत्र

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में रेल नेटवर्क की मजबूती को लेकर काफी प्रयास किए। उनके कार्यकाल के दौरान गोरखधाम एक्सप्रेस का हिसार से सिरसा और सिरसा से बठिंडा तक विस्तार हुआ। यही नहीं

गोरखधाम एक्सप्रेस का स्टॉप फतेहाबाद जिले के भटटू में भी करवाया, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को फायदा मिल सके। सुनीता दुग्गल ने बताया कि उनके प्रयासों के चलते टोहाना इंटरसिटी पहले टोहाना में नहीं रुकती थी इसका टोहाना-जाखल में ठहराव करवाया गया। वहीं जम्मूतवी का डबवाली और नांदेड़ साहब का नरवाना में ठहराव कराया गया।

सुनीता दुग्गल ने बताया कि सिरसा से राजस्थान के कोटा तक ट्रेन शुरू करवाई गई, जो पहले हिसार से चलती थी। इस ट्रेन की शुरू होने से राजस्थान के कोटा में पढ़ने जाने वाले छात्रों को काफी राहत मिली। रामेश्वरम तक जाने हमसफ़र एक्सप्रेस का ऐलनाबाद में भी ठहराव कराया गया था।

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में रेल नेटवर्क का फायदा आमजन को मिले, इसको लेकर वे पूरी तरह प्रयासरत हैं। फतेहाबाद को रेल नेटवर्क से जोड़ने बारे उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि अग्रोहा और फतेहाबाद को रेल नेटवर्क से जोड़ना जरूरी है, पिछले लंबे समय से फतेहाबादवासियों की पुरानी मांग है। उन्होंने अवगत कराया कि अग्रोहा-फतेहाबाद रूट पर ट्रैफिक अच्छा खासा है और इससे फतेहाबादवासियों को न केवल सहूलियत होगी, बल्कि व्यापारिक दृष्टि से भी रेलवे को फायदा होगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X