Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सरपंच पति की कुप्रथा से निजात दिलाएगी सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन

Updated on Thursday, December 12, 2024 11:17 AM IST

चंडीगढ़। महिलाओं व बेटियों को समाज में नई पहचान दिलाने के लिए काम कर रही सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा नई पहल करते हुए महिला हितेषी पंचायत अभियान शुरू करने का फैसला किया गया है। जिसके चलते जनता द्वारा चुनी गई महिला जनप्रतिनिधियों को उनके वास्तविक अधिकारों की पहचान करवाते हुए स्वयं जनता के हित में फैसले लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस सामाजिक बदलाव के बाद महिला सरपंचों के पति एसपी की बजाए पीएस की भूमिका में नजर आएंगे। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक एवं महिलाओं के हित में देशभर में 75 से अधिक अभियान चलाने वाले सुनील जागलान ने बताया कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब व कई राज्यों में आज भी महिलाएं भले ही सरपंच बन जाती हैं लेकिन धरातल पर उनके पति ही सरपंच की भूमिका में रहते हैं।

सेल्फी विद डॉटर का देशभर में चलेगा अभियान
पतियों को ‘एसपी’ से ‘पीएस’ बनाएगी महिला हितेषी पंचायत

गांवों में ऐसे लोगों को सरपंच पति ‘एसपी’ कहा जाता है। इसके उलट महिला हितेषी पंचायत अभियान के माध्यम से अब पतियों को ‘पीएस’ यानि पर्सनल सेकेट्री बनाया जाएगा। जागलान ने बताया कि पिछले करीब छह माह से वह तथा उनकी टीम उन गांवों का दौरा कर रही है जहां महिलाएं सरपंच अथवा पंच हैं। लगभग 90 फीसदी गांवों में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर महिलाएं चुनाव जीतने के बाद घर के चूल्हे-चौंके में ही व्यस्त रहती हैं और उनके पति ही सरपंच या पंच बनकर काम कर रहे हैं।

जनता द्वारा चुने जाने के बावजूद यह महिलाएं जनता विशेषकर महिलाओं के हित में फैसले नहीं ले सकती हैं। जिसके चलते सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा हरियाणा में महिला हितेषी पंचायत अभियान को शुरू किया जा रहा है। जींद जिले के गांव बीबीपुर से देश की पहली डिजिटिल महिला हितेषी व बाल हितेषी पंचायतों की शुरूआत करने वाले सुनील जागलान ने बताया कि सरपंच पति की परंपरा देशभर में एक कुप्रथा बन चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा में पारित किया गया नारी वंदन अधिनियम 2029 से लागू होगा। इससे पहले सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा देशभर में पंच वर्षीय योजना के तहत महिलाओं को सही मायने में गांव की सरकार बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में पंचायती राज व्यवस्था के तहत भले ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा चुका है लेकिन यहां भी 40 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो चुनाव जीतने के बाद भी सरपंच के अधिकारों से वंचित हैं।

अभियान में क्या होगा खास

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नारी शक्ति वंदन बिल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस अभियान के अंतर्गत सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन की टीम द्वारा गांवों में महिला ग्राम सभा, महिला संवाद, महिलाओं को पंचायत के संवैधानिक 29 अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पुरूषों को पितृ सत्ता के उलट जाकर महिला हितेषी होने का एहसास  दिलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि हमने सरंपच पति शब्द का प्रयोग करने वालो के लिए एहसास का सॉफ़्टवेयर तैयार किया है जिससे उनके पितृसत्ता का वायरस समाप्त हो जाऐगा ।

ग़ौरतलब है कि  दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुनील जागलान हरियाणा राज्य के जींद ज़िले के बीबीपुर गॉंव के वही सरपंच हैं जिन्होंने  वर्ष 2012 में बेटी बचाओ अभियान शुरू हुआ एवं उनके द्वारा शुरू किए गए सेल्फ़ी विद् डॉटर अभियान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 9 बार मन की बात व अमेरिका व इंग्लैंड के कार्यक्रमों में सराहना की । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 100 वें ऐतिहासिक मन की बात के एपिसोड में इनसे बातचीत कर अभियान के लिए बधाई भी दी थी ।

अभी सुनील जागलान पर बनी  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंटरी फ़िल्म सनराइज़ को अमेरिका की हावर्ड व येल यूनिवर्सिटी में भी दिखाया गया था  ।सुनील जागलान पर कई भाषाओं में डॉक्यूमेंटरी फ़िल्म के अलावा दूरदर्शन पर सीरियल भी बन चुका है , इसके साथ ही आठवीं कक्षा में आईसीएसई बोर्ड में उनका पाठ भी आ चुका है । सुनील जागलान अब तक महिला सशक्तिकरण से जुड़े  75 अभियान शुरू कर रिकार्ड बना चुके हैं ।  अभी हाल ही में डिबीयर्स लंदन द्वारा उन्हें महिलाओं के लिए कार्य करने के लिए 35 लाख रूपए का पुरस्कार भी दिया गया था ।उनके बीबीपुर मॉडल को पूर्व राष्ट्रपति प्रापणों मुखर्जी द्वारावदेश के 100 गॉंवो में लागू किया था ।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X