Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार : भैंस अनुसंधान संस्थान में केक काटकर मनाया गया मुर्रा झोटा ‘हिसार गौरव’ 10वां जन्मदिन

Updated on Wednesday, December 11, 2024 19:18 PM IST

हिसार। यहां के केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (सीआईआरबी) में क्लोन मुर्रा झोटा ‘हिसार गौरव’ 10वां जन्मदिन मंगलवार को केक काटकर मनाया गया। यह क्लोन झोटा सीआईआरबी द्वारा तैयार किया गया है, जो डेयरी क्षेत्र में शोध का उल्लेखनीय एक दशक का प्रतीक है।

हिसार में 11 दिसंबर 2015 को जन्मे इस पीटी बुल 4354 के क्लोन का जन्म हुआ था। पिछले एक दशक में ‘हिसार गौरव’ ने उच्च गुणवता वाले वीर्य की 22 हजार डोज का उत्पादन किया है, जिसका उपयोग कृत्रिम गर्भाधान के लिए बड़े पैमाने पर किया गया है। ‘हिसार गौरव’ के सीमन से पैदा हुए दो झोटों ने अभी तक दो लाख से ज्यादा एआई की डोज उपलब्ध करवाई है और इसकी झोटियों ने दूध उत्पादन में अच्छी खासी बढ़ोतरी हासिल की है, जो प्रति बयांत लगभग 300 से 600 लीटर दूध का उत्पादन किया है। ‘हिसार गौरव’ का यह 10वां जन्मदिन वैज्ञानिक समुदाय के लिए गौरवपूर्ण क्षण है जो उत्पादकता बढ़ाने और आजीविका में सुधार करने में विज्ञान की परिवर्तनकारी क्षमता को उजागर करता है।

ओपीयू-आईवीएफ में इसके सीमन का प्रयोग से न केवल एक स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट बछडे़ ‘वीर गौरव’ का जन्म हुआ, बल्कि सफल परिणाम देने में इसकी विश्वसनीयता भी प्रदर्शित हुई। इस क्लोन से प्राप्त सीमन से मादा पशुओं का 45 प्रतिशत से अधिक गर्भाधान है, जो कि ब्रीडिंग बुल के बराबर है। ‘हिसार गौरव’ की सीमन तकनीक का उपयोग करने वाले किसानों ने दूध उत्पादन में महत्वपूर्ण सुधार की सूचना दी है, जो डेयरी अर्थव्यवस्था के समग्र विकास में योगदान देता है। इसका वीर्य आनुवंशिक सुधार को बढ़ावा देने, पशुधन उत्पादकता बढ़ाने और पशुओं की अगली पीढ़ी में उच्च प्रजनन क्षमता, जैसे श्रेष्ठ गुणों के हस्तांतरण को सुनिश्चित करता है।

इस क्लोनिंग प्रोजेक्ट के पीआई डॉ. प्रेम सिंह यादव अपनी टीम के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्लोन पैदा किए जा सके। हर साल की तरह इस साल भी मंगलवार को ‘हिसार गौरव’ का जन्मदिन के केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व निर्देशक डॉ. आरके सेठी, फिजियोलॉजी के पूर्व अध्यक्ष डा. एसके जिंदल, संस्थान के निदेशक डॉ. टीके दत्ता, डॉ. यशपाल शर्मा, प्रोजेक्ट के पीआइ डॉ. पीएस यादव व उनकी पूरी टीम ने ‘हिसार गौरव’ के जन्मदिन पर खुशी मनाई।

संस्थान में क्लोनिंग की जागरूकता के लिए एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। सेमिनार में हाइटैक डेयरी सिरसा के डेयरी मैनेजर व उनकी टीम और क्लोन सीमन प्रयोग करने वाले किसान भी सम्मिलित हुए। संस्थान के सभी वैज्ञानिक व कर्मचारी भी इस सेमिनार मे शामिल हुए ताकि क्लोंनिग से सम्बन्धित सही जानकारी किसानों तक पहुचाई जा सकें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X