Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका

Updated on Wednesday, December 11, 2024 17:25 PM IST

नंगल  | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। इस पवित्र स्थान पर आने का उद्देश्य भी सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए परमात्मा का धन्यवाद करना है। भगवंत सिंह मान ने समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों को पूरा करने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास, शांति और आपसी भाईचारे को सुनिश्चित करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रदेश की तरक्की और जनता की खुशहाली के लिए अरदास की।

पंजाब के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से मांगा आशीर्वाद , प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए की अरदास

मुख्यमंत्री ने पूरे समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए परमात्मा से बल प्रदान करने की अरदास की। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान गुरु साहिबान द्वारा सिखाए गए समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के सिद्धांतों को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा, और यह प्रदेश सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ पंजाब की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों के दर्शन करना उनके लिए हमेशा एक विशिष्ट अनुभव होता है, जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता के स्रोत हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X