Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसी न किसी बहाने से जनता की जेब काटने में लगी हुई है केंद्र की तानाशाह सरकार: कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, December 11, 2024 15:27 PM IST

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार किसी न किसी बहाने से लोगों की जेब काटने में लगी रहती है, वायदा करके मुकरना भाजपा की पुरानी आदत है, अभी तक किसी भी महिला के खाते में 2100 रुपये प्रतिमाह नहीं डाले गए है उधर मंहगाई लोगों के मुंह का निवाला भी छीनने में लगी हुई है, ये सरकार किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव के समय जनता को लुभाने के लिए भाजपा वायदे पर वायदे करती है और चुनाव जीतने के बाद भूल जाती है, इतना ही नहीं पहले से जो सुविधाएं दी जा रही थी उनमें भी कटौती कर देती है। उन्होंने कहा कि  हरियाणा के 11,08,383 बीपीएल परिवारों की रसोई से भाजपा ने अब सरसों का तेल भी छीन लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे गुजारा कर रहे 52 लाख से अधिक परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल में अब 24 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की भारी कटौती कर दी गई है। आखिर भाजपा गरीबों से किस जन्म का बदला ले रही है। एक ओर जहां महंगाई के दौर में गरीबों को मदद की जरूरत थी वहीं भाजपा ने उन्हें मदद देना ही बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित पीडीएस सिस्टम के मुताबिक दिसंबर महीने के लिए कुल 1,04,01,832 लीटर तेल की जरूरत, मगर वितरण के लिए केवल 67,48,721 लीटर सरसों तेल ही उपलब्ध करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने अपने जुमला पत्र में हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये और 500 में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम नायब सिंह सैनी ने हर मंच से हर सभा में ऐसा ही वायदा किया था पर इस पर आज तक कोई अमल ही नहीं किया गया और सरकार इन घोषणाओं पर भी कुंडली मारकर बैठ गई है। पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीमा सखी योजना का शुभारंंभ करने आए थे तब प्रदेश की महिलाओं को लगा था कि पीएम हर माह 2100 रुपये देने का वायदा पूरा करके जाएंगे पर ऐसा हुआ नहीं जिससे प्रदेश की महिलाओं को निराशा ही हाथ लगी।  झूठे वादों की झड़ी के बाद भाजपा ने हरियाणा के लोगों की जेब काटना शुरू कर दिया है। हर बार प्रदेश के किसानों और युवाओं को धोखा देने वाली भाजपा सरकार अब  महिलाओं और गरीबों के साथ एक के बाद एक क्रूर मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने आने लगा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X