Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

सीरिया में राष्ट्रपति असद का कत्लखाना, जहां विरोधियों को रखते थे

Updated on Wednesday, December 11, 2024 09:44 AM IST

दमिश्क | सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर भागने के बाद 8 दिसंबर को विद्रोहियों ने कुख्यात सेडनाया जेल पर कब्जा कर लिया और जेल से हजारों कैदियों को रिहा कर दिया। हालांकि 3 दिन बीत जाने के बावजूद अभी भी कुछ लोग जेल से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इसकी वजह ये है कि जेल में तहखाना है और उन कोठरियों तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।

एनमेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक राष्ट्रपति असद ने अपने खिलाफ आवाज उठाने वाले लाखों लोगों को कुख्यात सेडनाया जेल की काल कोठरियों में ढूंस दिया था। इस जेल के स्लॉटरहाउस (बूचड़खाने) में बंदियों को 72 से ज्यादा तरह की यातनाएं दी जाती थीं।

 72 तरह से डेढ़ लाख लोगों को मारा, यहां अनजान जगह एक लाख कैदी फंसे

इस जेल में 1.57 लाख से ज्यादा लोगों को यातनाएं देकर मारा जा चुका है। जिनमें 5,274 बच्चे और 10,221 महिलाएं भी शामिल हैं। असद के देश छोड़कर भागने और सेडनाया जेल पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद हजारों सीरियाई लोग सेडनाया जेल पहुंच गए। उन्हें उम्मीद है कि असद के शासन के दौरान गिरफ्तार या लापता उनके परिजनों के बारे में कोई जानकारी मिल सकती है।

सीरिया में विद्रोहियों के सत्ता हासिल करने के बाद भारत ने वहां फंसे 75 भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट किया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार देर रात इसकी जानकारी की।

रविवार को फांसी होनी थी, पर विद्रोहियों ने बचा लिया

कुख्यात सेडनाया जेल पर विद्रोहियों का कब्जा 63 वर्षीय बशर बरहौम के लिए जीवनदान बन गया। बरहौम का कहना है कि उसे 7 महीने पहले जेल लाया गया था। उसे रविवार को फांसी की सजा होनी थी लेकिन विद्रोहियों ने जेल पर कब्जा कर लिया और वह बच गया।

एक और कैदी ने बताया कि जेल की छोटी कोठरी में 25 लोगों को रखा जाता था। बचे हुए लोगों ने बताया कि जेल के अंदर गार्डों ने पूर्ण मौन का नियम लागू किया हुआ था। बंदी बोल नहीं सकते थे, इसलिए कई कैदियों ने दीवारों पर संदेश लिखे।

कैदियों को कुचलकर मारने के लिए आयरन प्रेस

सेडनाया जेल के भीतर पहुंचने के लिए सिर्फ एक घुमावदार सीढ़ी है। जो सलाखों से घिरी हुई है। यहां से जेल की 3 विंग में जाने के रास्ते हैं। विद्रोहियों का कहना है कि जेल के तीनों विंग अपनी अलग-अलग क्रूरता के लिए कुख्यात हैं। जेल की एक विंग में विद्रोहियों को ‘आयरन एक्जीक्यूशन प्रेस’ मिली है। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल कैदियों को कुचल कर मारने के लिए किया जाता था।

मानवाधिकार नेटवर्क ने जेल प्रशासन द्वारा यातना दिए जाने के 72 अलग-अलग तरीकों का दस्तावेजीकरण किया है। इनमें जननांगों पर बिजली का झटका देना या उन पर वजन लटकाना; धातु की छड़, बारूद या ज्वलनशील कीटनाशकों से कैदियों को जलाना; उनके सिर दीवार और जेल के दरवाजे के बीच कुचलना, शरीर में सुई या धातु की पिन डालने जैसी कई सजाएं शामिल हैं।

आशंका: रेड विंग में बंद कैदी भूख से न मर जाएं

सेडनाया जेल राजधानी दमिश्क से 30 किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। ये जेल दो बारूदी सुरंगों से घिरी हुई है। विद्रोहियों ने जेल पर कब्जा किया तो यहां कैद 1500 बंधकों को रिहा कर दिया गया। अब सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि जेल में कई और कैदी अंडरग्राउंड सेल (रेड विंग) में बंद है, लेकिन कोई नहीं जानता कि ये विंग कहां है? रिपोर्ट है कि रेड विंग में एक लाख से ज्यादा कैदी बंद हैं। असद के सभी वफादार जेल अधिकारी भाग चुके थे, अब किसी को पता नहीं है कि रेड विंग कहां है?

मोहम्मद अल-बशीर अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त

सीरिया में बशर अल-असद को सत्ता से हटाने वाले विद्रोही गुटों की मदद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम पीएम नियुक्त किया गया है। बशीर ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा है कि वे पद पर अगले साल 1 मार्च तक बने रहने के लिए तैयार हैं। वे छोटी कैबिनेट का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि अभी-बशीर ही इदलिब प्रांत के प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

भारत ने सीरिया से 75 नागरिकों को एयरलिफ्ट किया, लेबनान के रास्ते भारत लौटेंगे

भारत ने सीरिया में फंसे 75 भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट किया। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार देर रात इसकी जानकारी की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सभी भारतीय सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं और वे कमर्शियल फ्लाइट से भारत लौटेंगे। निकाले गए लोगों में जम्मू-कश्मीर के 44 'जायरीन' भी शामिल हैं। जो सीरिया की सईदा जैनब की मजार गए हुए थे।

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। मंत्रालय ने सीरिया में भारतीय नागरिकों को दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह भी दी है।

बयान में कहा गया है, "सीरिया में बचे हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे दमिश्क में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी) और ईमेल आईडी (hoc.damascus@mea.gov.in) पर संपर्क में रहें। सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X