Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंडित मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बनें भाजपा के सक्रिय सदस्य

Updated on Tuesday, December 10, 2024 18:23 PM IST

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरशोर से चल रहा है। हर दिन पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। 15 दिसंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक 34 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सक्रिय सदस्य बनाया है और साथ ही भाजपा के सभी विधायकों और मंत्रियों को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया है।

सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि साधारण सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान दोनों एक साथ चलेंगे। हमारा लक्ष्य 50 लाख साधारण सदस्य और 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाना है। इस टारगेट को 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान लाखों लोगों ने और परिवारों ने भाजपा का सदस्य बनकर देशहित में अपना योगदान दिया है। दिन प्रतिदिन भाजपा परिवार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएगा वही सक्रिय सदस्य बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य बनकर देश को मजबूती देने का काम करें।

कार्यकर्ता ही हमारी शक्तिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में भाजपा परिवार का सक्रिय सदस्य बनकर प्रदेश में सक्रिय सदस्य अभियान की शुरुआत की। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा जिसमें देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।

अभी तक भाजपा के 34 लाख नए सदस्य बन चुके : पंडित मोहन लाल बड़ौली

सक्रिय सदस्य बनने पर ही कार्यकर्ताओं को मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी परिवारजनों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरम्भ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और ’विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X