Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रेखा शर्मा ने नामांकन किया दाखिल

Updated on Tuesday, December 10, 2024 18:12 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी मती रेखा शर्मा ने आज अपना नामांकन हरियाणा विधानसभा में दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी  अशोक कुमार मीणा को सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  मोहन लाल बडौली, कैबिनेट मंत्री  कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह,  महीपाल ढांडा,  विपुल गोयल,  श्याम सिंह राणा,  कृष्ण कुमार बेदी, मती श्रुति चौधरी, कुमारी आरती सिंह राव, राज्य मंत्री  राजेश नागर और  गौरव गौतम सहित विधायकगण और भाजपा नेता उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री लगातार महिलाओं को सशक्त करने का कर रहे काम : मुख्यमंत्री

नामांकन प्रक्रिया के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्यसभा सांसद  कृष्ण लाल पंवार के विधायक चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके लिए आज मती रेखा शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने मती रेखा शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की बहुत सीनियर नेता है और वह लंबे समय से धरातल पर पार्टी को मजबूत करने का काम करती रही हैं। पूर्व में वे महिला आयोग की चेयरपर्सन भी रही हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह और केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मती रेखा शर्मा राज्यसभा में हरियाणा का पक्ष मजबूती से रखेंगी, जिसका हरियाणा को बहुत लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री लगातार महिलाओं को सशक्त करने का कर रहे काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं को सशक्त करने के लिए काम कर रहे हैं, नई योजनाएं और नीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को ही प्रधानमंत्री ने पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत की है, जिसका महिलाओं को बहुत लाभ मिलेगा। इस योजना से महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वे और सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर किये जा रहे कार्यों की बदौलत ही भाजपा को महिलाओं का सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस व अन्य दल किसानों के नाम पर राजनीति ढूंढ रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार भी महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। स्वयं सहायता समूह, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, महिला उद्यमी इत्यादि योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन बिल को पास किया। इससे अब महिलाएं भी देश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

कांग्रेस व अन्य दल किसानों के नाम पर राजनीति ढूंढ रहे, जो दुर्भाग्यपूर्ण

किसान आंदोलन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे आदरणीय है। मैं भी एक गरीब किसान का बेटा हूं, मुझे किसानों की समस्याओं का पता है। मेरे लिए ये गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने एक गरीब किसान के बेटे को हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में किसानों को सशक्त और मजबूत करने का काम किया है। जबकि कांग्रेस व अन्य दल किसानों के नाम पर राजनीति ढूंढ रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस सरकार अपने राज्यों में किसानों की शत-प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदने का करे काम

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ये दुष्प्रचार किया कि भाजपा सरकार एमएसपी बंद कर देगी। जबकि सच्चाई तो ये है कि एमएसपी बंद नहीं हो रही, कांग्रेस की दुकानदारी बंद हो रही है और जब दुकानदारी बंद होती है तो पीड़ा होती है। इसलिए ऐसा दुष्प्रचार होता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में किसानों की शत-प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री हर वर्ष फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार है। कांग्रेस अपनी सरकार को कहे कि अपने राज्यों में किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने का काम करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के किसानों को आश्वस्त करें कि उनकी फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करेंगे।

हिसार एयरपोर्ट जल्द होगा शुरू

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का काम अंतिम चरणों में है और यह जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस एयरपोर्ट के संचालित होने से हिसार के आसपास इंडस्ट्रियल हब बनने सहित विकास के अन्य कई रास्ते खुलेंगे, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और इस क्षेत्र को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान को भी बड़ा फायदा होगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X