Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अगले दो साल में 50 हजार होंगी आईटीआई की सीट

Updated on Monday, December 09, 2024 18:08 PM IST

अमृतसर। पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने उद्योगपतियों को पंजाब में स्टार्ट-अप तैयार करते हुए पंजाब को स्टार्ट अप हब बनाने के लिए आमंत्रित किया है। बैंस ने कहा कि स्टार्टअप गतिविधियां समय की मांग हैं।

हरजोत बैंस अमृतसर में चल रहे 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के दौरान आयोजित रीजनल स्टार्टअप एंड एमएसएमई कान्कलेव को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर युवा स्टार्टअप बढ़ेंगे तो उद्योग बढ़ेंगे। उद्योग बढ़ेंगे तो पंजाब आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। बैंस ने उद्योगपतियों को आहवान किया कि वह विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में जाकर युवाओं से उनके बिजनेस आइडिया लेकर उन्हें लागू करें। 

 पंजाब के स्कूलों में तैयार हो रहे हैं बिजनेस ब्लास्टर, 50 हजार को दी सीड मनी

कान्कलेव में आए उद्योगपतियों से सरकारी स्कूलों को सीएसआर के तहत अडाप्ट करने का आहवान करते हुए बैंस ने कहा कि उद्योग व स्टार्टअप को कुशल कर्मचारियों की जरूरत है। वर्ष 2022 में पंजाब की आईटीआई में 25 हजार सीट थी और 70 प्रतिशत दाखिले होते थे।

2023 में आईटीआई में 99 प्रतिशत सीटें भरी। वर्ष 2024 में आईटीआई में सीटों की संख्या बढ़ाकर 35 हजार की गई और इनमें 96 प्रतिशत में दाखिले हुए। अगले दो साल में पंजाब की सभी आईटीआई में 50 हजार सीट करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे पंजाब में कुशल कारीगर तैयार होंगे।

हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब  सरकार ने स्कूल स्तर पर ही स्टार्टअप तैयार कने शुरू किए हैं। जिसके चलते बिजनेस ब्लास्टर पंजाब के स्कूलों में तैयार किए जा रहे हैं। इस साल 50 हजार विद्यार्थियों को दो हजार की दर से सीड मनी दी गई है। जिसके तहत स्कूली बच्चे बिजनेस आइडिया को विकसित कर रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब टेक्सटाइल के क्षेत्र में बड़ा हब होता था लेकिन पंजाब का निर्यात 30 फीसदी तक गिर चुका है। इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत करके टेक्साटाइल पॉलिसी में बदलाव करवाया जाएगा।

पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से पंजाब में स्टार्टअप व एमएसएमई को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पर पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सैक्टरी जनरल डॉ.जतिंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में एमएसएमई का लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे में स्टार्टअप की भूमिका और अहम हो जाती है। जिसके चलते चैंबर ने एक दिवसी कॉन्कलेव के लिए पंजाब का चयन किया है। इस अवसर पर धर्मकोट से विधायक दविंद्र सिंह लाडी, मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप मोही समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X