नंगल ,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बीबीएमबी अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा का बुधवार को बीबीएमबी के चेयरमैन इंजी. डीके शर्मा ने जायजा लेते हुए डायलसिस रोगियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डायलिसिस करवाने वाले लोगों से सहानुभूति व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रयास करके शुरू करवाई गई डायलिसिस सेवा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बीबीएमबी की ओर से सहयोग जारी रहेगा। कार्यक्रम में अस्पताल के पीएमओ डॉ. एचएन शर्मा ने बताया कि अब तक डायलिसिस सेवा का लाभ उठाने वालों का आकड़ा 304 तक पहुंच चुका है जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ हिमाचल के जिला बिलासपुर व ऊना के लोग भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने अस्पताल में शुरु हुई डायलिसिस कक्ष को भी देखा। इस मौके पर बोर्ड के सदस्य विद्युत वीके कालरा, भाखड़ा बांध के मुख्य अभियंता संजीव सूरी, विशेष सचिव आरएस जाल्टा, वित्तीय सलाहकार भारत भूषण, सचिव तरूण अग्रवाल, डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज, अधीक्षण अभियंता केके सूद, डिप्टी एफए केके कचोरिया सहित अस्पताल के डॉक्टर तथा अधिकारी भी मौजूद थे।