Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महिलाओं के लिए बड़ी योजना का सोमवार को पानीपत की धरा से शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, December 07, 2024 20:02 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत के सेक्टर 13-17 में सोमवार को आयोजित होने जा रहे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार हमेशा से गंभीर रही है व प्रधानमंत्री की महिलाओं को सशक्त करने की प्राथमिकता रही है। सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। 9 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की पानीपत का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा सखी योजना से महिलाएं और सशक्त होंगी व रोजगार के नए अवसर सर्जित होंगे। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से भी महिलाओं के जीवन स्तर को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति बिल पास करके महिलाओं को और सशक्त बनाया है। कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे थे लेकिन अब महिलाएं को और सशक्त बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा , महिलाओं को सशक्त बनाना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता

नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से बटी बचाओ -बटी पढ़ाओ का भव्य संदेश दिया था, जिसका लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है। कार्यक्रम के बाद बेटियों को सुरक्षा मिली और लाखों बेटियों को जीवनदान मिला।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती से कार्य कर रही है। कुछ राजनीतिक दल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वे सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ने मजबूती व गति से किसानों के हित में फैसले लिए हैं। किसानों को सशक्त किया है। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की शत प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। एमएसपी का लाभ छोटे किसानों को भी मिल रहा है। इसमें सब्जी वाले किसान मुख्य रूप से शामिल है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री  कृष्ण लाल पंवार,  महिपाल ढांडा,  कृष्ण कुमार बेदी, विधायक प्रमोद विज और पूर्व सांसद  संजय भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X